Sunday, July 27, 2025

Tag: haryana chief minister

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रावी और ब्यास जल न्यायाधिकरण के समक्ष उठाया हरियाणा के पानी का मुद्दा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रावी और ब्यास जल न्यायाधिकरण के समक्ष उठाया हरियाणा के पानी का मुद्दा

चंडीगढ़, 21 फरवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रावी और ब्यास जल न्यायाधिकरण के समक्ष हरियाणा के हितों की बात करते हुए कहा कि 30 जनवरी 1987 को रावी और ब्यास जल न्यायाधिकरण द्वारा दी गई अपनी रिपोर्ट पर अंतिम निर्णय जल्द से जल्द लिया जाए, ताकि हमारे न्यायोचित हिस्से का पानी हमें शीघ्र मिल सके। मुख्यमंत्री ने यह बात रावी और ब्यास जल न्यायाधिकरण के दौरे के दौरान हुई बैठक में कही। श्री नायब सिंह सैनी ने रावी और ब्यास जल न्यायाधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री विनीत सरन, सदस्य न्यायमूर्ति श्री पी. नवीन राव और श्री सुमन श्याम का हरियाणा की 2 करोड 80 लाख जनता की और से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 30 जनवरी 1987 को रावी और ब्यास जल न्यायाधिकरण ने अपनी रिपोर्ट दी थी। उस दिन से आज तक हरियाणा का हर बच्चा, नवयुवक और बुजुर्ग इस विषय में अंतिम निर्णय आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें आशा है कि न्यायाधिकरण इस सम्बंध में अवश्य ही विवेकपूर्ण निर्णय लेगा, जिसकी पूरे भारतवर्ष में प्रशंसा होगी। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी के लिए जल संरक्षण न केवल भारत की चिंता है, बल्कि वैश्विक चिंता का विषय बन गया है। इसके लिए जल संरक्षण की योजनाएं बनानी होंगी। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने नदियों को जोड़ने की योजनाएं बनाई थी, जिसे आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। हरियाणा सरकार ने भी नदियों को जोड़ने के लिए रूपरेखा बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के लिए एसवाईएल भी एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा हरियाणा के हक में फैसला भी दिया गया है, लेकिन फिर भी अभी तक पंजाब की ओर से हरियाणा को उसके हिस्से का पानी नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि हम लगातार कई मंचों से कह चुके हैं कि हरियाणा को उसके हिस्से का पानी मिलना चाहिए, लेकिन पंजाब सरकार द्वारा इस दिशा में कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही एसवाईएल के विषय का समाधान होगा। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल, हरियाणा व पंजाब के महाधिवक्ता भी मौजूद रहे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत सुधारों की आवश्यकता पर दिया बल

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत सुधारों की आवश्यकता पर दिया बल

चंडीगढ़, 20 फरवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण ...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार में आयोजित तीन दिवसीय कृषि दर्शन प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार में आयोजित तीन दिवसीय कृषि दर्शन प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ

चंडीगढ़ 15 फरवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कृषि ट्रैक्टरों के सीएमवीआर (केंद्रीय मोटर वाहन नियम) ...

सीएम नायब सैनी ने कल्याणकारी पहलों के दशक भर के कार्यान्वयन की प्रशंसा की

सीएम नायब सैनी ने कल्याणकारी पहलों के दशक भर के कार्यान्वयन की प्रशंसा की

सोनीपत, 14 जुलाई  (ओज़ी न्यूज़ डेस्क):  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिछले एक दशक में केंद्र और राज्य की डबल ...

हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले किरण चौधरी के भाजपा में शामिल होने को केंद्रीय मंत्री खट्टर ने सम्मान के साथ स्वीकार किया है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले किरण चौधरी के भाजपा में शामिल होने को केंद्रीय मंत्री खट्टर ने सम्मान के साथ स्वीकार किया है।

नई दिल्ली, 19 जून (ओज़ी न्यूज़ डेस्क):  हरियाणा कांग्रेस की एक प्रमुख नेता और पांच बार की विधायक किरण चौधरी ...

 ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਮਨੋਹਰ ਲਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਪਰਿਵਾਰ ਪਹਿਚਾਣ ਪੱਤਰ (ਪੀਪੀਪੀ) ਸੂਬੇ ਵਿਚ ਵਿਵਸਥਾ ਬਦਲਾਅ ਦਾ ਆਧਾਰ ਬਣੇਗਾ

राई स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में प्रवेश इसी सत्र से, 630 करोड़ का बजट मंजूर

चंडीगढ़, 25 जुलाई(प्रेस की ताकत ब्यूरो) देश के पांचवीं और हरियाणा की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में इसी शैक्षणिक सत्र से ...

आयु वर्ग के आधार पर विभिन्न विभागों को सौंपे गए कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में बैठक की.

आयु वर्ग के आधार पर विभिन्न विभागों को सौंपे गए कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में बैठक की.

चंडीगढ़,26-03-23(प्रेस की ताकत):  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल चंडीगढ़ में विभिन्न विभागों को दी गई आयु समूहवार असाइनमेंट की ...

मेट्रो के विस्तार में घग्गर नदी और नए पंचकूला के इलाकों को भी किया जाए शामिल – मनोहर लाल

जलभराव के कारण फसल नहीं बोने पर किसानों को मुआवजे के रूप में दिए 15.5 करोड़ रुपये – मुख्यमंत्री

 चंडीगढ़, 22 मार्च (प्रेस की ताकत)- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि किसानों को जलभराव के कारण ...

Page 1 of 4 1 2 4

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Add New Playlist