Monday, January 19, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में करनाल में स्वच्छ शहर जोड़ी समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर

admin by admin
September 27, 2025
in BREAKING, chandigarh, HARYANA, INDIA
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में करनाल में स्वच्छ शहर जोड़ी समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव

हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव

January 17, 2026
0
हरियाणा–ब्रिटिश कोलंबिया सहयोग को मिली नई गति

हरियाणा–ब्रिटिश कोलंबिया सहयोग को मिली नई गति

January 17, 2026
0
बहादुरी, त्याग और शान का प्रतीक — भारतीय सेना दिवस पर राणा गुरजीत सिंह का नमन

बहादुरी, त्याग और शान का प्रतीक — भारतीय सेना दिवस पर राणा गुरजीत सिंह का नमन

January 15, 2026
0
मोहाली में ओपन जिम के कार्य का शुभारंभ मोहाली के विधायक श्री कुलवंत सिंह द्वारा किया गया।

मोहाली में ओपन जिम के कार्य का शुभारंभ मोहाली के विधायक श्री कुलवंत सिंह द्वारा किया गया।

January 14, 2026
0
पंजाबी भाषा के स्तर को ऊँचा उठाने के लिए दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी की ऐतिहासिक पहल : हरमीत सिंह कालका

पंजाबी भाषा के स्तर को ऊँचा उठाने के लिए दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी की ऐतिहासिक पहल : हरमीत सिंह कालका

January 14, 2026
0
चालीस मुक्तों की अमर शहादत को समर्पित 17वाँ राग दरबार 14 जनवरी को गुरुद्वारा बंगला साहिब में: हरमीत सिंह कालका

चालीस मुक्तों की अमर शहादत को समर्पित 17वाँ राग दरबार 14 जनवरी को गुरुद्वारा बंगला साहिब में: हरमीत सिंह कालका

January 13, 2026
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

चंडीगढ़, 27 सितंबर — करनाल के जिला सचिवालय सभागार में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत स्वच्छ शहर जोड़ी-समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्वच्छता के प्रति मार्गदर्शन के लिए करनाल नगर निगम की ओर से प्रदेश के 5 शहरों की नगर पालिकाओं के साथ एमओयू किया गया। केंद्रीय ऊर्जा, आवासन व शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल सोनीपत से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देश की विभिन्न निकाय संस्थाओं से जुड़े और स्वच्छ शहर जोड़ी पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार करनाल को देश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ था। अब करनाल प्रदेश के 5 शहरों- सीवन व राजौंद (कैथल), ईस्माइलाबाद (कुरुक्षेत्र), नारनौंद (हिसार) और कालांवाली (सिरसा) का स्वच्छता को लेकर मार्गदर्शन करेगा। इस बारे में आज एमओयू किया गया। उन्होंने कहा कि दूसरे शहरों अथवा कस्बों को भी स्वच्छ, सुंदर व हरा भरा बनाने के लिए निर्धारित मापदंडों को पूरा किया जाएगा।

*हरियाणा में भी शहरों के बीच होगी स्वच्छता की प्रतियोगिता*

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हम हरियाणा के शहरों के बीच भी स्वच्छता की प्रतियोगिता आयोजित करेंगे। हमने हरियाणा के शहरों की रैंकिंग भी तय की है। उसके लिए कुछ पैरामीटर भी तय किए हैं। नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद क्षेत्र में साफ-सफाई के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं ताकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जो सपना है कि प्रदेश साफ – सुथरा हो, शहर स्वच्छ हों, हरे भरे हों, उसे साकार किया जा सके।

*सभी मिलकर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान को सफल बनाएं*

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वच्छता में बेहतर रैंकिंग पाने वाले शहरों ने आज पांच-पांच अन्य शहरों को गोद लिया है ताकि भविष्य में इन्हें भी स्वच्छ बनाया जा सके। पिछले स्वच्छता सर्वेक्षण में करनाल के साथ-साथ सोनीपत ने भी बेहतर रैंक प्राप्त किया था। आज सोनीपत ने होडल, नारनौल, पटौदी मंडी, फर्रूखनगर व कुंडली को गोद लिया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में शुरू किए गए स्वच्छता अभियान को सफल बनाएं।

*धान की खरीद सुगमता से जारी*

एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि धान की खरीद जारी है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मंडियों में इलेक्ट्रॉनिक कांटे लगें। मंडियों में धान की खरीद सही तरीके से हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने एक अधिकारी की नियुक्ति मंडी में धान खरीद की व्यवस्था की निगरानी के लिए की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय में तो फसल नुकसान की भरपाई नहीं होती थी। किसान सहायता के लिए ताकता रहता था, एक-दो रुपये का चेक भेजा जाता था। जबकि हमारी सरकार ने फसलों के हुए नुकसान का जल्द भुगतान सुनिश्चित किया है। इस बार भी क्षति-पूर्ति पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों को जल्दी ही जांच के बाद मुआवजा राशि दी जाएगी।

इस मौके पर करनाल के विधायक श्री जगमोहन आनंद, असंध के विधायक श्री योगेंद्र राणा, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के महानिदेशक डॉ. पंकज, उपायुक्त उत्तम सिंह, मेयर श्रीमती रेणुबाला गुप्ता तथा विभिन्न नगर पालिकाओं के अधिकारी मौजूद रहे।

Post Views: 15
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: Chief Minister Nayab Singh SainiHaryanaSwachh Shahar Jodi MoU
ShareTweetPin
Previous Post

सरस्वती नदी पुनरुद्धार के लिए इंटरसॉफ्ट कंपनी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दिए 36 लाख रुपये*

Next Post

पेपरलेस रजिस्ट्रेशन करके सरकार का राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ों पर सीधा प्रहार – नायब सिंह सैनी

Related Posts

हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव
BREAKING

हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव

January 17, 2026
0
हरियाणा–ब्रिटिश कोलंबिया सहयोग को मिली नई गति
BREAKING

हरियाणा–ब्रिटिश कोलंबिया सहयोग को मिली नई गति

January 17, 2026
0
बहादुरी, त्याग और शान का प्रतीक — भारतीय सेना दिवस पर राणा गुरजीत सिंह का नमन
BREAKING

बहादुरी, त्याग और शान का प्रतीक — भारतीय सेना दिवस पर राणा गुरजीत सिंह का नमन

January 15, 2026
0
मोहाली में ओपन जिम के कार्य का शुभारंभ मोहाली के विधायक श्री कुलवंत सिंह द्वारा किया गया।
BREAKING

मोहाली में ओपन जिम के कार्य का शुभारंभ मोहाली के विधायक श्री कुलवंत सिंह द्वारा किया गया।

January 14, 2026
0
पंजाबी भाषा के स्तर को ऊँचा उठाने के लिए दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी की ऐतिहासिक पहल : हरमीत सिंह कालका
BREAKING

पंजाबी भाषा के स्तर को ऊँचा उठाने के लिए दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी की ऐतिहासिक पहल : हरमीत सिंह कालका

January 14, 2026
0
चालीस मुक्तों की अमर शहादत को समर्पित 17वाँ राग दरबार 14 जनवरी को गुरुद्वारा बंगला साहिब में: हरमीत सिंह कालका
BREAKING

चालीस मुक्तों की अमर शहादत को समर्पित 17वाँ राग दरबार 14 जनवरी को गुरुद्वारा बंगला साहिब में: हरमीत सिंह कालका

January 13, 2026
0
Next Post
पेपरलेस रजिस्ट्रेशन करके सरकार का राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ों पर सीधा प्रहार – नायब सिंह सैनी

पेपरलेस रजिस्ट्रेशन करके सरकार का राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ों पर सीधा प्रहार - नायब सिंह सैनी

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist