ADVERTISEMENT
शिव सेना हिंदुस्तान की धार्मिक शाखा श्री राम हनुमान सेवादल के द्वारा 15 वर्षों से हर मंगलवार की भांति इस मंगलवार को भी श्री हनुमान चालीसा जी का पाठ एवं संकीर्तन बड़े ही भाव और श्रद्धा से किया गया और इस बार व्यासपीठ पर विराजमान श्री राम हनुमान सेवा दल के धर्म प्रचारक पंडित जी शिव भारद्वाज शास्त्री जी ने कहा कि जब भगवान श्री हनुमान जी अशोक वाटिका में पहुंचे तो उन्होंने कहा कि माता आप कहो तो मैं अपने पराक्रम से समस्त लंका को नष्ट करके आपको अभी प्रभु श्री राम के पास ले जाऊंगा इस पर माता सीता ने कहा पुत्र मैं जानती हूं आप परम शक्तिमान वायु पुत्र श्री हनुमान हो आपके अंदर इतना बल है कि आप बेग की गति से उड़ सकते हो और आपके अंदर यह सामर्थ्य पूर्ण तरीके से है परंतु मैं एक पतिव्रता नारी हूं जब रावण ने मुझे हरण किया था तो मुझे छूकर के मेरा अपहरण किया था तब मैं बेबस थी। परंतु मैं एक पतिव्रता नारी हूं और मैं विधि के विधान एवं सतीत्व को साक्षी मानकर के यह कदाचित भी नहीं चाहूंगी कि मुझे कोई और चाहे तुम मेरे पुत्र के समान हो। मुझे कोई पर पुरष स्पर्श करें इसलिए प्रभु श्री राम जी जब लंका पर विजय प्राप्त कर लेंगे और रावण के अहंकार का नाश कर संघार कर देंगे तो मैं अपने पति के साथ ही लंका से वापस जाऊंगी क्योंकि मुझे अपने पति श्री राम पर पूर्ण विश्वास है कि वह एक ना एक दिन अहंकारी रावण का अहंकार नष्ट करके रावण का वध करके लंका पर विजय प्राप्ति करके मुझे अपने पास अवश्य ले जाएंगे।
पिछले सप्ताह का जो प्रश्न था उस प्रश्न का कई भक्तों ने सही उत्तर दे करके अपना सनातनी होने का जो फर्ज बखूबी निभाया उसके लिए श्री राम हनुमान सेवादल के मंच से उन्हें सम्मानित किया गया और श्री सनातन धर्म प्रचार प्रसार हेतु प्रश्नावली अभियान के तहत अगले सप्ताह का प्रश्न रहेगा कि वामन अवतार में भगवान श्री हरि विष्णु ने कौन सा दान मांगा और किससे मांगा था जो इस प्रश्न का सही उत्तर देगा उसी श्री राम हनुमान सेवा दल के मंच से सम्मानित किया जाएगा।
, इस अवसर पर शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री राम हनुमान सेवा दल के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री पवन कुमार गुप्ता जी, श्री राजेंदर आनंद सीनियर उपाध्यक्ष पंजाब प्रदेश रिटायर्ड डीएसपी पंजाब पुलिस, उत्तर भारत प्रमुख महिला विंग श्रीमती स्वराज घुम्मन, श्रीमती कांता बंसल उपाध्यक्ष हिंदुस्तान महिला सेना उत्तर भारत, एडवोकेट पंकज गौड़ श्री राम हनुमान सेवा दल के पंजाब चेयरमैन श्री जगदीश रायका, प्रदेश महासचिव सनातन धर्म प्रचारक ज्योतिषाचार्य पंडित बद्री प्रसाद शास्त्री, जिला प्रधान हेमराज गोयल जी श्री चंद शर्मा जी राजकुमार बिट्टू डॉ राजकुमार रजत कुमार दक्ष युवराज इशांत शर्मा श्री रमेश कंबोज जी प्रकाश महिला शाखा जसवीर कौर नीलम रानी नीतू रानी वीरता शीला जी मुख्य सेवादार श्रीमती सुमन गुप्ता श्रीमती सुनीता गुप्ता श्रीमती सुनीता जिंदल श्रीमती शकुंतला यादव कुमारी शोभा गुप्ता कुमारी किरण गुप्ता कुमारी रेनू यादव श्रीमती सीमा शर्मा श्रीमती सुमन रानी श्रीमती शीला देवी श्रीमती सुनीता रानी श्रीमती रक्षा देवी रानू देवी रजत कुमार श्री राम हनुमान सेवा दल के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।













