Wednesday, February 11, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

निहंग सिंहों ने सदैव धर्म, राष्ट्र और मानवता की रक्षा की: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी*

admin by admin
January 3, 2026
in BREAKING, chandigarh, HARYANA, INDIA, POLITICS, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
निहंग सिंहों ने सदैव धर्म, राष्ट्र और मानवता की रक्षा की: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी*
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

चंडीगढ़, 3 जनवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ‘निहंग’ शब्द का अर्थ निडर हृदय वाले योद्धा से है और स्वयं गुरु साहिबान ने निहंग सिंहों को शस्त्रधारी ‘अकाल सेना’ का स्वरूप प्रदान किया था। खालसा पंथ में निहंग सिंह संप्रदाय की स्थापना का उद्देश्य धर्म और देश की रक्षा करना था, विशेषकर उन आक्रमणकारियों से जो बाहर से आकर भारत की सभ्यता और संस्कृति को चुनौती देते थे।

मुख्यमंत्री आज अपने चंडीगढ़ स्थित आवास संत कबीर कुटीर में आयोजित निहंग सिंह संप्रदाय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर निहंग सिंह साहेबान ने मुख्यमंत्री को सरोपा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि 18वीं शताब्दी में अफगान आक्रांता अहमदशाह अब्दाली के बार-बार किए गए आक्रमणों को रोकने में निहंग सिंहों की भूमिका ऐतिहासिक रही। महाराजा रणजीत सिंह की सरकार-ए-खालसा की मजबूती का श्रेय भी निहंग सिंह योद्धाओं को जाता है। उनकी सेना में निहंग सिंहों का विशेष जत्था होता था, जो मुगल आक्रमणकारियों से मुकाबला करने में निपुण था।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भगानी और चमकौर के रणक्षेत्रों में निहंग सिंह गुरु साहिबान की ढाल बनकर खड़े रहे। बाद में बाबा बंदा सिंह बहादुर जी, बाबा दीप सिंह जी जैसे महान निहंग योद्धाओं ने मुगलों को परास्त कर खालसा पंथ को सुदृढ़ किया। सिख समाज में निहंग सिंहों का स्थान अत्यंत गौरवपूर्ण है, वे खालसा पंथ की रीढ़ हैं और उनका जीवन गुरु साहिबान की शिक्षाओं को समर्पित रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार गुरु साहिबानों की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। गत नवंबर माह में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए। कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में 25 नवंबर 2025 को राज्य-स्तरीय विशाल समागम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सहभागिता की और श्री गुरु तेग बहादुर को समर्पित सिक्के, डाक टिकट तथा कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने गुरु जी को नमन किया।

उन्होंने कहा कि गुरु जी की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार हेतू हरियाणा के रोड़ी, पिंजौर, फरीदाबाद और सढौरा से चार यात्राएं निकाली गईं, जो प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र पहुंचीं। करनाल में ‘हिन्द की चादर’ मैराथन आयोजित की गई, जिसमें 80 हजार से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। सोनीपत के गांव बढ़खालसा में दादा कुशाल सिंह दहिया के बलिदान स्थल पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुनानगर के कलेसर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर वन स्थापित करने तथा उनकी स्मृति में यादगारी गेट के निर्माण का निर्णय लिया गया है। किशनपुरा, यमुनानगर में श्री गुरु तेग बहादुर कृषि महाविद्यालय खोलने की घोषणा की गई है। वर्ष 1984 के दंगों में प्रभावित 121 सिख परिवारों के एक-एक सदस्य को नौकरी देने का प्रावधान किया गया है। पंचकूला में वीर बाल दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने ऐसे परिवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में ‘हिन्द की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष आयोजनों पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। इसी तरह से सिरसा स्थित चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में गुरु जी पर शोध के लिए स्थापित चेयर नई शोध परंपराओं को दिशा देगी।

RelatedPosts

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

February 6, 2026
0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

February 4, 2026
0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

February 4, 2026
0
रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

February 4, 2026
0
नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं

नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं

February 2, 2026
0
जोंटी रोड्स ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को ‘फैंस के हाथों में’  देने के लिए बडवाइजर 0.0 के साथ हाथ मिलाया

जोंटी रोड्स ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को ‘फैंस के हाथों में’ देने के लिए बडवाइजर 0.0 के साथ हाथ मिलाया

January 29, 2026
0

मुख्यमंत्री ने कहा कि गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज अंबाला का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखा गया है, टोहाना-जींद-धमतान साहिब मार्ग को श्री गुरु तेग बहादुर मार्ग नाम दिया गया है तथा यमुनानगर के मेडिकल कॉलेज का नाम ‘हिन्द की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखा गया है। असंध कॉलेज का नाम बाबा फतेह सिंह जी के नाम पर तथा लखनौर साहिब में माता गुजर कौर के नाम से वीएलडीए कॉलेज स्थापित किया गया है।

ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा को लंबे समय तक पंजाब का छोटा भाई कहा जाता रहा, किंतु आज सशक्त नेतृत्व, दूरदर्शी नीतियों और केंद्र सरकार के सहयोग से हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। निवेश, विकास, प्रति व्यक्ति आय, मानव विकास, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा भागीदारी और खेल जैसे हर क्षेत्र में हरियाणा ने नई पहचान बनाई है। पंजाब को पुनः गौरवशाली बनाने में निहंग सिंह निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि निहंग सिंह संप्रदाय ने साहस, त्याग और शौर्य की जीवंत मिसाल बनकर अपने प्राणों की परवाह किए बिना धर्म, न्याय और मानवीय मूल्यों की रक्षा की है।

इस अवसर पर निहंग सिंह संप्रदाय के जत्थेदार बाबा जसवंत सिंह, बाबा दविंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, माता जसबीर कौर, बाबा बालक सिंह, बाबा बलबीर सिंह, बाबा सुखदेव सिंह, बाबा मेजर सिंह, बाबा कुलविंद्र सिंह, बाबा जोधा सिंह, बाबा सुखजीत सिंह कन्हैया, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री बी बी भारती, मुख्यमंत्री के पॉलिटिकल सेक्रेटरी श्री तरुण भंडारी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post Views: 16
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
ShareTweetPin
Previous Post

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वेस्टर्न कमांड मुख्यालय, चंडीमंदिर सैन्य स्टेशन का किया दौरा

Next Post

दशम पिता के प्रकाश पर्व पर अनमोल मुस्कान ट्रस्ट द्वारा दूध का लंगर

Related Posts

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत
BREAKING

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

February 6, 2026
0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख
BREAKING

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

February 4, 2026
0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
BREAKING

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

February 4, 2026
0
रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका
BREAKING

रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

February 4, 2026
0
नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं
BREAKING

नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं

February 2, 2026
0
जोंटी रोड्स ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को ‘फैंस के हाथों में’  देने के लिए बडवाइजर 0.0 के साथ हाथ मिलाया
BREAKING

जोंटी रोड्स ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को ‘फैंस के हाथों में’ देने के लिए बडवाइजर 0.0 के साथ हाथ मिलाया

January 29, 2026
0
Next Post
दशम पिता के प्रकाश पर्व पर अनमोल मुस्कान ट्रस्ट द्वारा दूध का लंगर

दशम पिता के प्रकाश पर्व पर अनमोल मुस्कान ट्रस्ट द्वारा दूध का लंगर

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist