पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर प्रताप सिंह बाजवा पर निशाना साधते हुए एक्स पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें प्रताप सिंह बाजवा से कुछ सवाल पूछे गए है। फोटो शेयर करने के साथ नवजोत सिद्धू ने शुक्रिया भी लिखा है। उन्होंने प्रताप सिंह बाजवा से पूछा है कि जब कैप्टन की सरकार साढ़े 4 साल के लिए सत्ता में आई तो इस दौरान कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया। जिन लोगों ने गुटका साहिब की शपथ लेकर घर-घर नौकरी, किसानों को कर्ज माफी, युवाओं को स्मार्टफोन देने का वादा करके पंजाब को धोखा दिया, क्या यही कांग्रेस पार्टी की हार का कारण नहीं था? उन्होंने कहा कि जब वह कैप्टन से पंजाब से किए गए वादों को पूरा करने के बारे में सवाल करते थे तो क्या आप दिल्ली में सो रहे थे? उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू, बाजवा से भी कई सवाल पूछे। गौरतलब है कि हाल ही में पंजाब के कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में बैठक हुई थी। जिसमें बाजवा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल से सिद्धू की शिकायत की थी।













