नई दिल्ली / चण्डीगढ़ 30 जनवरी(प्रेस की ताकत): हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति रजि. के प्रदेशाध्यक्ष एवं भारतीय अनुसूचित जाति पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रख्यात स्वतंत्र लेखक, समीक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा राजधानी दिल्ली से प्रकाशित द सोशल लाईट समाचार पत्र के राष्ट्रीय संरक्षक राजवीर सिंह, डॉ राजेश्वरी गुप्ता, रामफल सिंह, सम्पादक रविकांत गौतम, राजकुमार सिंह वरिष्ठ पत्रकार, मुख्य कैमरामैन ऑल इण्डिया, राजू गौतम ब्यूरो चीफ आल इण्डिया एजाज खान मीडिया प्रभारी ऑल इण्डिया, प्रख्यात समाज सेविका रेनू बाला दिल्ली ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा पिछले 28 वर्षो से स्वतंत्र लेखक, समीक्षक, वरिष्ठ पत्रकार हैं और हरियाणा की प्रख्यात सामाजिक संस्था हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष तथा भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के राष्ट्रीय महासचिव के अलावा दर्जनों सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाद्यिकारी भी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संरक्षक राजवीर सिंह, डॉ राजेश्वरी गुप्ता, प्रख्यात समाज सेविका रेणु बाला दिल्ली, सम्पादक रवि कांत, राजू गौतम, डॉ एस.एन गौतम क्रांतिकारी नेता आदि ने बताया कि मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा पिछले 28 वर्षो से वंचित / शोषित समाज के उत्थान हेतु निःस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट सामाजिक कार्य कर रहे है। इसीलिए सर्व समाज ने मनजीत दहिया की सराहनीय सेवाओं के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड 2023 से सम्मानित किया है। वहीं इस अवसर पर राजू गौतम, एजाज खान, रेणु बाला, सुनील प्रकाश, मनोज कुमार त्यागी, प्रेमचन्द, सुरेन्द्र गौतम, राजकुमार यादव, संजय भारतीय , सीमा देवी, सन्तोष कुमार, मनोज अहिरवार, फैजान कुरैशी, केन्द्र प्रकाश भारती, सतेन्द्र कुमार, सेवानिवृत सुबेदार मेजर शंकर लाल, श्रीराम भारती, सत्यदेव भारद्वाज, नवीन कुमार, लक्ष्मी देवी, ऊषा यादव, प्रीतम दास महाराज, कुमेर सिंह, संगीता रानी, डॉ राजेश्वरी गुप्ता आदि ने भी समाज सेवी एवं स्वतंत्र लेखक समीक्षक मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। वहीं भाट समाज सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर लाल साकला भाट, हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन मनोहर लाल चांदीवाल, समिति के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कश्यप टिटौली, समिति कोषाध्यक्ष, कौशल्या, सोनू राठी, गगनदीप, धर्मपाल उर्फ धर्मा आदि ने भी समाज सेवी मनजीत दहिया को नैशनल अवार्ड सम्मान मिलने पर बधाई दी और कहा कि वे इसी तरह सामाजिक व धार्मिक कार्यो में लगे रहे।













