Thursday, January 22, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

विवाह शगुन योजना में देरी पर स्पीकर ने लिया संज्ञान

admin by admin
May 11, 2022
in BREAKING, HARYANA, INDIA, POLITICS
Reading Time: 1 min read
A A
0
विवाह शगुन योजना में देरी पर स्पीकर ने लिया संज्ञान
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति और एन.डी.एम.सी. द्वारा ऐतिहासिक सिख धार्मिक स्थलों के विकास व सौंदर्यीकरण पर विचार-विमर्श : हरमीत सिंह कालका

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति और एन.डी.एम.सी. द्वारा ऐतिहासिक सिख धार्मिक स्थलों के विकास व सौंदर्यीकरण पर विचार-विमर्श : हरमीत सिंह कालका

January 21, 2026
0
मोहाली में बिजली सुधारों पर 750 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं

मोहाली में बिजली सुधारों पर 750 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं

January 20, 2026
0
माता सरदारनी सतवंत कौर जी की आत्मिक शांति हेतु कीर्तन एवं अंतिम अरदास — 20 जनवरी को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब, पटियाला में

माता सरदारनी सतवंत कौर जी की आत्मिक शांति हेतु कीर्तन एवं अंतिम अरदास — 20 जनवरी को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब, पटियाला में

January 19, 2026
0
हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव

हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव

January 17, 2026
0
हरियाणा–ब्रिटिश कोलंबिया सहयोग को मिली नई गति

हरियाणा–ब्रिटिश कोलंबिया सहयोग को मिली नई गति

January 17, 2026
0
बहादुरी, त्याग और शान का प्रतीक — भारतीय सेना दिवस पर राणा गुरजीत सिंह का नमन

बहादुरी, त्याग और शान का प्रतीक — भारतीय सेना दिवस पर राणा गुरजीत सिंह का नमन

January 15, 2026
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

विधान सभा की एससी-एसटी कमेटी को जिलों में जाकर जांच के निर्देश

वित्त विभाग के एसीएस बोले- जल्द निकालेंगे समाधान, सभी जिला प्रशासन को पहले भेज देंगे रकम

कमेटी की सिफारिश पर स्कूली बच्चों को टैब उपलब्ध करवाने के लिए सरकार का आभार, अफसर सम्मानित

     चंडीगढ़, 11 मई (प्रेस की ताकत बयूरो)- हरियाणा में विवाह शगुन योजना के तहत लाभार्थियों को रकम मिलने में हो रही देरी को विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने गंभीरता से लिया है। उनके संज्ञान पर वित्त विभाग के अधिकारियों ने इस योजना का लाभ विवाह के दिन ही उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के बैंक खाते में अग्रिम राशि जमा करवा दी जाएगी, जिससे बिना विलंब शगुन राशि का भुगतान हो सकेगा। इसके साथ ही विधान सभा की एससी-एसटी मामलों की कमेटी को जिला केंद्रों पर पहुंच कर जांच के निर्देश दिए गए हैं।

विधान सभा की अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों तथा पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए गठित समिति की बुधवार को आयोजित विशेष बैठक में पिछड़े वर्गों से संबंधित अनेक योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही पेचिदगियों पर गंभीर चर्चा हुई। बैठक में समिति ने विस अध्यक्ष को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान समिति की सिफारिशों पर स्कूली बच्चों को टैब उपलब्ध करवाने संबंधी योजना को सिरे चढ़ाने के लिए शिक्षा और वित्त विभाग के अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। समिति की सिफारिशों पर सरकार की ओर से 721 करोड़ रुपये खर्च कर प्रदेश भर में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को इंटरनेट डाटा सहित टैब उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और समिति चेयरपर्सन ईश्वर सिंह ने मुख्य मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का आभार प्रकट किया है।

विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि विधान पालिका और कार्यपालिका के प्रभावी समन्वय से ही आदर्श लोक हितकारी प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित की जा सकती है। गत 2 वर्षों में विधान सभा की अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों तथा पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए गठित समिति ने समाज की पीड़ा को समझकर उसके निराकरण के लिए अनेक सिफारिशें की हैं। उन्हें खुशी का अहसास हो रहा है कि प्रदेश सरकार ने इन सिफारिशों को गंभीरता से लेते हुए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। विधान सभा समिति की सिफारिश पर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 10वीं से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों के लिए टैब उपलब्ध करवा कर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। इससे हमारी नई पीढ़ी के उज्जवल भविष्य की गाथा लिखी जाएगी।

इसके साथ ही विधान सभा अध्यक्ष ने अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं में आ रही पेचिदगियों को भी वित्त विभाग के अधिकारियों के सम्मुख रखा। उन्होंने कहा कि विवाह शगनु योजना का लाभ लेने के लिए लोगों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। कई बार ऐसे मामले वर्षों तक लंबित रहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए समय सीमा निश्चित करनी चाहिए और आवेदन के समय ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर लेनी चाहिए। गुप्ता ने समिति से आग्रह किया कि जिला केंद्रों पर पहुंच कर इस योजना के क्रियान्वयन की बारीकी से जांच करनी चाहिए। प्रदेश में सेवा का अधिकार कानून लागू है, इसलिए इस सेवा में विलंब का कोई कारण ही नहीं बनता है। उन्होंने कहा कि विवाह शगुन में देरी के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों, अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें। गुप्ता ने कहा कि विवाह के बाद शगुन देने का कोई औचित्य नहीं बनता, बल्कि यह हर हाल में विवाह के दिन ही मिलना चाहिए। इस पर वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने कहा कि विधान सभा अध्यक्ष के सुझाव पर गंभीरता से विचार कर इसके लिए उचित रास्ता निकालेंगे। उन्होंने कहा कि वे शगुन योजना की अग्रिम राशि जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाने की योजना बनाएंगे, जिससे जिला उपायुक्त अपने स्तर पर भुगतान कर सकेंगे।

इस अवसर पर समिति के चेयरपर्सन ईश्वर सिंह ने कहा कि विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों से जुड़े मामलों में विशेष रूचि लेते हैं, जिसके चलते उनकी समिति की सिफारिशों को गंभीरता से लिया जाता है। बैठक में समिति के सभी सदस्य विधायक लक्ष्मण नापा, राजेश नगर, सत्यप्रकाश, श्रीमती रेणु बाला, शीशपाल सिंह, चिरंजीव राव, राम करण और धर्म पाल गोंदर उपस्थित रहे। प्रदेश सरकार की ओर से वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, स्कूल शिक्षा विभाग के एसीएस महावीर सिंह, महानिदेशक जे. गणेशन, अंशज सिंह, विस के अतिरिक्त सचिव पुरुषोत्तम दत्त, कमेटी के अधिकारी कंवर सिंह समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

Post Views: 142
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
ShareTweetPin
Previous Post

How You Can Renovating Almost Instantly

Next Post

आज का हिन्दू पंचांग – 11 मई 2022

Related Posts

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति और एन.डी.एम.सी. द्वारा ऐतिहासिक सिख धार्मिक स्थलों के विकास व सौंदर्यीकरण पर विचार-विमर्श : हरमीत सिंह कालका
BREAKING

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति और एन.डी.एम.सी. द्वारा ऐतिहासिक सिख धार्मिक स्थलों के विकास व सौंदर्यीकरण पर विचार-विमर्श : हरमीत सिंह कालका

January 21, 2026
0
मोहाली में बिजली सुधारों पर 750 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं
BREAKING

मोहाली में बिजली सुधारों पर 750 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं

January 20, 2026
0
माता सरदारनी सतवंत कौर जी की आत्मिक शांति हेतु कीर्तन एवं अंतिम अरदास — 20 जनवरी को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब, पटियाला में
BREAKING

माता सरदारनी सतवंत कौर जी की आत्मिक शांति हेतु कीर्तन एवं अंतिम अरदास — 20 जनवरी को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब, पटियाला में

January 19, 2026
0
हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव
BREAKING

हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव

January 17, 2026
0
हरियाणा–ब्रिटिश कोलंबिया सहयोग को मिली नई गति
BREAKING

हरियाणा–ब्रिटिश कोलंबिया सहयोग को मिली नई गति

January 17, 2026
0
बहादुरी, त्याग और शान का प्रतीक — भारतीय सेना दिवस पर राणा गुरजीत सिंह का नमन
BREAKING

बहादुरी, त्याग और शान का प्रतीक — भारतीय सेना दिवस पर राणा गुरजीत सिंह का नमन

January 15, 2026
0
Next Post
आज का हिन्दू पंचांग    ;  10 मई 2022

आज का हिन्दू पंचांग - 11 मई 2022

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist