Tuesday, January 20, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

प्रदेश के चार पुलिसकर्मियों को विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने पर डीजीपी उत्तम सेवा पदक से किया जाएगा सम्मानित

admin by admin
January 31, 2024
in BREAKING, HARYANA
Reading Time: 1 min read
A A
0
प्रदेश के चार पुलिसकर्मियों को विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने पर डीजीपी उत्तम सेवा पदक से किया जाएगा सम्मानित
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

माता सरदारनी सतवंत कौर जी की आत्मिक शांति हेतु कीर्तन एवं अंतिम अरदास — 20 जनवरी को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब, पटियाला में

माता सरदारनी सतवंत कौर जी की आत्मिक शांति हेतु कीर्तन एवं अंतिम अरदास — 20 जनवरी को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब, पटियाला में

January 19, 2026
0
हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव

हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव

January 17, 2026
0
हरियाणा–ब्रिटिश कोलंबिया सहयोग को मिली नई गति

हरियाणा–ब्रिटिश कोलंबिया सहयोग को मिली नई गति

January 17, 2026
0
बहादुरी, त्याग और शान का प्रतीक — भारतीय सेना दिवस पर राणा गुरजीत सिंह का नमन

बहादुरी, त्याग और शान का प्रतीक — भारतीय सेना दिवस पर राणा गुरजीत सिंह का नमन

January 15, 2026
0
मोहाली में ओपन जिम के कार्य का शुभारंभ मोहाली के विधायक श्री कुलवंत सिंह द्वारा किया गया।

मोहाली में ओपन जिम के कार्य का शुभारंभ मोहाली के विधायक श्री कुलवंत सिंह द्वारा किया गया।

January 14, 2026
0
पंजाबी भाषा के स्तर को ऊँचा उठाने के लिए दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी की ऐतिहासिक पहल : हरमीत सिंह कालका

पंजाबी भाषा के स्तर को ऊँचा उठाने के लिए दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी की ऐतिहासिक पहल : हरमीत सिंह कालका

January 14, 2026
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

– एक अन्य पुलिसकर्मी को 10 हजार रूपये की राशि का दिया जाएगा नकद पुरस्कार

चंडीगढ़, 31 अक्टूबर – पुलिस विभाग द्वारा डीजीपी उत्तम सेवा पदक के लिए प्रदेश में चार पुलिसकर्मियों तथा नकद पुरस्कार के लिए एक अन्य पुलिसकर्मी का नाम चयनित किया गया है। इस मौके पर हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने चयनित पुलिसकर्मियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निरंतर इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पुलिसकर्मियों के उत्साहवर्धन के लिए तीन प्रकार के राज्य स्तरीय अवॉर्ड मंजूर किए गए हैं जिनमें मुख्यमंत्री वीरता पदक, गृह मंत्री उत्कृष्ट अन्वेषण पदक तथा डीजीपी उत्तम सेवा पदक शामिल हैं। इस योजना के तहत मुख्यमंत्री वीरता पदक विजेता को ईनाम स्वरूप 2 लाख रूपये, गृह मंत्री उत्कृष्ट अन्वेषण पदक विजेता को एक लाख रूपये तथा डीजीपी उत्तम सेवा पदक विजेता को 50 हजार रूपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा , अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र/स्क्राल भी मिलेगा।

इसी कड़ी में डीजीपी उत्तम सेवा पदक विजेता के तहत हरियाणा प्रदेश में 4 पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है जिन्हें 50 हजार रूपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही एक अन्य पुलिसकर्मी को 10 हजार रूपये की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग में गठित कमेटी की सिफारिश पर इन पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया जा रहा है।

चयनित पुलिसकर्मियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्रदीप कुमार आईजी ट्रैफिक एंड हाईवे करनाल कार्यालय में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। प्रदीप कुमार ने अपनी ड्यूटी के दौरान यातायात व्यवस्था संबंधी अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में यातायात को लेकर आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के सुचारू संचालन में भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

इसी प्रकार, हैड कांस्टेबल अंकुश को साइबर सेल में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया जा रहा है। अंकुश द्वारा साइबर सुरक्षा को लेकर बनाई जाने वाली कार्य योजना के बेहतर क्रियान्वयन में उदाहरणात्मक प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही अंकुश ने 1600 से अधिक अध्यापको तथा विद्यार्थियों और 1250 से अधिक पुलिस कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया।

इसी प्रकार, श्री राम कुमार वर्तमान में हिसार जिला में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने अपने कार्यकाल में कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ काम करते हुए कई गंभीर मामलों को सुलझाने में अपना सहयोग दिया। उनकी मेहनत व लगन के चलते इन्हें इंस्पेक्टर के पद पर भी पदोन्नति दी गई।उन्होंने बताया कि सब-इंस्पेक्टर अजब सिंह जिला पंचकूला में कार्यरत है। ये सदैव अपनी ड्यूटी को लेकर काफी मेहनती तथा समर्पित रहे जिसके चलते इन्हें पुलिस विभाग में वर्ष 2017 में पदोन्नत भी किया गया। ड्यूटी के दौरान इनकी कार्य प्रणाली बहुत ही व्यवस्थित तथा निष्पक्ष रही।

इसी प्रकार , शमशेर सिंह वर्तमान में हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं जिन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल स्थापित करते हुए कई मामलों में अच्छा प्रदर्शन किया। जिसके चलते इन्हें ईनाम स्वरूप 10 हजार रूपये की नकद राशि भेंट की जाएगी।

Post Views: 76
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: cm khattarcm manohar lalcm manohar lal khattarHaryanaHaryana Chief Minister Manohar Lal Khattarharyana cm manohar lal khattarHaryana newsmahendergarhManohar LalManohar Lal Khattarmanohar lal khattar govtmanohar lal khattar latestmanohar lal khattar latest newsmanohar lal khattar livemanohar lal khattar NewsShri Manohar Lal Khattar
ShareTweetPin
Previous Post

वायु प्रदूषण दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से मांगा हलफनामा

Next Post

आजादी का अमृत महोत्सव तथा अमृत कलश यात्रा का समापन समारोह

Related Posts

माता सरदारनी सतवंत कौर जी की आत्मिक शांति हेतु कीर्तन एवं अंतिम अरदास — 20 जनवरी को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब, पटियाला में
BREAKING

माता सरदारनी सतवंत कौर जी की आत्मिक शांति हेतु कीर्तन एवं अंतिम अरदास — 20 जनवरी को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब, पटियाला में

January 19, 2026
0
हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव
BREAKING

हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव

January 17, 2026
0
हरियाणा–ब्रिटिश कोलंबिया सहयोग को मिली नई गति
BREAKING

हरियाणा–ब्रिटिश कोलंबिया सहयोग को मिली नई गति

January 17, 2026
0
बहादुरी, त्याग और शान का प्रतीक — भारतीय सेना दिवस पर राणा गुरजीत सिंह का नमन
BREAKING

बहादुरी, त्याग और शान का प्रतीक — भारतीय सेना दिवस पर राणा गुरजीत सिंह का नमन

January 15, 2026
0
मोहाली में ओपन जिम के कार्य का शुभारंभ मोहाली के विधायक श्री कुलवंत सिंह द्वारा किया गया।
BREAKING

मोहाली में ओपन जिम के कार्य का शुभारंभ मोहाली के विधायक श्री कुलवंत सिंह द्वारा किया गया।

January 14, 2026
0
पंजाबी भाषा के स्तर को ऊँचा उठाने के लिए दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी की ऐतिहासिक पहल : हरमीत सिंह कालका
BREAKING

पंजाबी भाषा के स्तर को ऊँचा उठाने के लिए दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी की ऐतिहासिक पहल : हरमीत सिंह कालका

January 14, 2026
0
Next Post
आजादी का अमृत महोत्सव तथा अमृत कलश यात्रा का समापन समारोह

आजादी का अमृत महोत्सव तथा अमृत कलश यात्रा का समापन समारोह

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist