Monday, April 6, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

डॉ. रवजोत सिंह ने मिशन रोजगार के तहत 85 व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

admin by admin
December 7, 2024
in BREAKING, chandigarh, INDIA, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
डॉ. रवजोत सिंह ने मिशन रोजगार के तहत 85 व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र सौंपे
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

March 4, 2026
0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

February 6, 2026
0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

February 4, 2026
0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

February 4, 2026
0
रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

February 4, 2026
0
नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं

नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं

February 2, 2026
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

चंडीगढ़/अमृतसर, 7 दिसंबर

पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू किए गए मिशन रोजगार के तहत आज स्थानीय निकाय मंत्री पंजाब, डॉ. रवजोत सिंह ने नगर निगम कार्यालय में 85 व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के और अधिक अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार ने अपने ढाई साल के कार्यकाल में लगभग 51,000 व्यक्तियों को सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं।

नियुक्ति पत्र सौंपते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने कर्मचारियों को कहा कि आप इस सरकार का हिस्सा बन गए हैं और अब आपको पंजाब के सामाजिक और आर्थिक विकास में सक्रिय भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत और प्रयास करना चाहिए। नव-नियुक्त कर्मचारियों को उन्होंने अपनी नौकरी ईमानदारी और निष्ठा से करने की सलाह दी। डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि ये नौकरियां बिना किसी सिफारिश, भेदभाव, भाई-भतीजावाद और पक्षपात के दी गई हैं। उन्होंने कहा कि केवल योग्यता के आधार पर ही नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने बताया कि मिशन रोजगार के तहत स्थानीय निकाय विभाग में अब तक 1,255 कर्मचारियों को नियुक्तियां दी गई हैं, और इस श्रंखला में यह नौकरियां प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए नियुक्त कर्मचारी अपनी कलम का उपयोग समाज के जरूरतमंद और पिछड़े वर्गों की मदद के लिए करेंगे।

इस मौके पर स्थानीय निकाय मंत्री द्वारा 19 कार्य साधक अधिकारी, 18 ड्राइवर/ऑपरेटर और 48 सफाई सेवक, सेवादार और बेलदार को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

कैबिनेट मंत्री श्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप इस पवित्र शहर में नियुक्त हुए हैं, जहां प्रतिदिन 1.25 लाख श्रद्धालु आते हैं। यह आपका कर्तव्य है कि इस शहर को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाए रखने के लिए मेहनत करें। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आम जनता की सरकार है और किसी भी प्रकार की समस्या आम लोगों को झेलने नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा चलाए गए मिशन रोजगार के तहत हर विभाग में नौकरियां प्रदान की जा रही हैं। पूरी भर्ती प्रक्रिया निष्पक्षता के आधार पर की गई है और केवल योग्यता के आधार पर ही नियुक्तियां की जा रही हैं।

इस समारोह के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, कैबिनेट मंत्री धालीवाल और नगर निगम कमिश्नर श्री गुलप्रीत सिंह ने विश्वविद्यालय से लेकर भंडारी पुल तक बीआरटीएस बस के जरिए सफर किया। डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि जल्द ही बीआरटीएस बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार के पास फंड की कोई कमी नहीं है। इन बसों को चलाने में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी।

इस मौके पर विधायक अजय गुप्ता, विधायक श्री जसबीर सिंह, विधायक इंदरबीर सिंह निज्जर, विधायक जीवनजोत कौर, एसडीएम श्री मनकंवल सिंह चाहल, आम आदमी पार्टी के शहरी प्रधान श्री मनीष अग्रवाल, श्री रविंदर हंस, एक्सईएन संदीप सिंह, डॉ. किरणकुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Post Views: 82
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: Chief MinisterChief Minister of PunjabDr. Ravjot Singhmission rojgarmission rojgar latest newsPunjab Governmentpunjab rozgar scheme 2024
ShareTweetPin
Previous Post

पंजाब सरकार द्वारा 4 महीनों में लगाए जाएंगे 2356 कृषि सोलर पंप

Next Post

भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने 50,000 से अधिक कर्मचारियों की सरकारी भर्ती की: मुंडिया

Related Posts

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा
BREAKING

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

March 4, 2026
0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत
BREAKING

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

February 6, 2026
0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख
BREAKING

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

February 4, 2026
0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
BREAKING

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

February 4, 2026
0
रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका
BREAKING

रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

February 4, 2026
0
नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं
BREAKING

नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं

February 2, 2026
0
Next Post
भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने 50,000 से अधिक कर्मचारियों की सरकारी भर्ती की: मुंडिया

भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने 50,000 से अधिक कर्मचारियों की सरकारी भर्ती की: मुंडिया

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist