छिंदवाड़ा (सुशील सिंह परिहार)- आज दिनांक 8 नवंबर 2023 को संत श्री आशाराम जी गुरुकुल, गोंदिया में दीपावली के उपलक्ष्य में अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया।जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।रंगोली प्रतियोगितादीपक सजाओ प्रतियोगिताथाली सजाओ प्रतियोगिताकक्षा सजाओ प्रतियोगिताजैसे अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के प्रदर्शन के अनुसार उन्हें प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान भी प्रदान किया गया तथा वार्षिक उत्सव में पुरस्कृत भी किया जाना सुनिश्चित किया गया।
इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष श्री चोइथराम गोपलानी जी, सदस्य श्री भगत ठकरानी जी, संत श्री आशारामजी आश्रम संचालक श्री पंकज भाई, गुरुकुल संचालिका नीता बहन, गुरुकुल प्राचार्या श्रीमती सुनिता भोयर एवं श्रीमती आशा देवी ठकरानी उपस्थित रहे। गुरुकुल परिवार के सभी सदस्यों को दीपावली के शुभ अवसर पर पूज्य गुरुदेव का के सत्संग का लाभ प्राप्त हुआ तथा मिष्ठान के साथ सभी को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री शंकर लाल जी अग्रवाल, सचिव श्री विनोद (गुड्डू) चांदवानी, सहसचिव श्री प्रदीप चामट, सदस्य श्रीमती कशिश (रीता) संजय गोपलानी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की हैं।












