पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्से शुक्रवार को कड़ाके की ठंड की चपेट में रहे। लुधियाना में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में पारा 4.8 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा में रात को ठंड रही और तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट, गुरदासपुर और फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.4 डिग्री सेल्सियस, 5.5 डिग्री सेल्सियस और 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा के करनाल में पारा 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला, नारनौल और रोहतक में कड़ाके की ठंड रही और वहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.9 डिग्री सेल्सियस, 4.8 डिग्री सेल्सियस और 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, कश्मीर में न्यूनतम तापमान में मामूली सुधार हुआ है, जिससे लोगों को भीषण ठंड से थोड़ी राहत मिली।