Tuesday, August 26, 2025
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

विजेता खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया सम्मानित

admin by admin
March 11, 2025
in BREAKING, HARYANA, INDIA, SPORTS
Reading Time: 1 min read
A A
0
विजेता खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया सम्मानित
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

चंडीगढ़, 11 मार्च – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि खेल मात्र पदक जीतने का ही नहीं है बल्कि लोगों का दिल जीतने का माध्यम भी हैं। खेल केवल चैंपियन ही नहीं बनाते बल्कि यह शांति, प्रगति और कल्याण को भी बढ़ावा देते हैं। ये दुनिया को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिस कर्मचारियों से अपील की कि वे खेल भावना को मैदान तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन में भी अपनायें। अनुशासन, समर्पण और टीम वर्क को कर्तव्य में समाहित करें।

RelatedPosts

यूके के सांसद ढेसी ने एनआरआई मंत्री अरोड़ा से मिलकर प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों पर की चर्चा

यूके के सांसद ढेसी ने एनआरआई मंत्री अरोड़ा से मिलकर प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों पर की चर्चा

August 22, 2025
0
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्व उद्यमिता दिवस पर की बड़ी घोषणाएँ

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्व उद्यमिता दिवस पर की बड़ी घोषणाएँ

August 22, 2025
0
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर द्वारा मलोट हलके में 12 करोड़ रुपए की विकास ग्रांटों का ऐलान

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर द्वारा मलोट हलके में 12 करोड़ रुपए की विकास ग्रांटों का ऐलान

August 22, 2025
0
पूर्व सांसद परनीत कौर ने ‘आप’ सरकार की ‘बदलाखोरी की राजनीति’ और पुलिस के दुरुपयोग की करी निंदा

पूर्व सांसद परनीत कौर ने ‘आप’ सरकार की ‘बदलाखोरी की राजनीति’ और पुलिस के दुरुपयोग की करी निंदा

August 21, 2025
0
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करें और सालों से जेलों में बंद सिख कैदियों को रिहा करें : डीएसजीएमसी प्रधान हरमीत सिंह कालका

इंग्लैंड में सिख बुजुर्गों पर नस्ली हमले की कड़ी निंदा

August 19, 2025

August 18, 2025
0

मुख्यमंत्री आज जिला करनाल में मधुबन पुलिस अकादमी में 73वीं अखिल भारतीय पुलिस वालीबॉल समूह 2024-25 के समापन अवसर पर आयोजित पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल खेल कौशल का प्रदर्शन है बल्कि पुलिस बल के अनुशासन, एकता और समर्पण का भी प्रतीक है। खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं बल्कि अनुशासन, टीम वर्क, धैर्य और आत्मबल को विकसित करने का महत्त्वपूर्ण माध्यम भी हैं। ये न केवल शारीरिक दक्षता को बढ़ाते हैं बल्कि अनुशासन भावना और मानसिक शक्ति को भी मजबूत करते हैं। साथ ही विपरीत परिस्थितियों में खड़े रहने की प्रेरणा देते हैं।

ADVERTISEMENT

देश की सुरक्षा में दिन-रात लगे हुए हैं पुलिस कर्मचारी

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि खेल पुलिस बलों को कर्तव्यों का पालन करने में सहायक होते हैं। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की 35 टीमों के 1088 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें से 791 पुरूष, 297 महिला और 65 तकनीकि अधिकारी भी शामिल हैं।

श्री नायब सिंह सैनी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस कर्मचारी देश की आंतरिक सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा में दिन-रात लगे रहते हैं। प्राकृतिक आपदा, कानून व्यवस्था अथवा आपात स्थिति में जन सहयोग की बात हो, पुलिस अग्रिम पंक्ति में खड़ी रहती है। पुलिस न केवल कर्तव्यों को निभा रही है बल्कि खेलों में भी अमिट छाप छोड़ रही है। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को दक्षता व क्षमता का साबित करने का अवसर तो मिला ही है, साथ ही एक दूसरे की भावनाओं, मान्यताओं तथा रहन सहन की जानकारी भी मिली है। इससे राष्ट्रीय एकता को मजबूती मिलती है।

खेल और पुलिस बल का गहरा संबंध

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल और पुलिस बल का गहरा संबंध है। एक अच्छा सिपाही अच्छा खिलाड़ी भी होता है। खेल फिटनेस को भी बनाये रखते हैं। खिलाड़ियों के दम खम पर भारत आज ओलंपिक तथा अन्य अंतर्राष्ट्रीय खेलों में बड़ी शक्ति के रूप में उभर रहा है। हरियाणा के खिलाडिय़ों को इनमें सर्वाधिक योगदान रहा है। कुछ दिन पहले राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने हरियाणा के 11 खिलाडिय़ों को सम्मानित किया।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 2024 में पेरिस में आयोजित ओलंपिक खेलों में भारत द्वारा जीते गये 6 में से 5 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने प्राप्त किये। टोक्यो ओलंपिक 2020 में जीते 7 में से 4 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने हासिल किये। वर्ष 2022 के एशियाई खेलों में जीते गये 111 में से 28 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने प्राप्त किये। इतना ही नहीं 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में भी हरियाणा ने 20 पदक जीते। यह सरकार की दूरदर्शी खेल नीति का परिणाम है।

खिलाड़ियों के लिए बनाया हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षित रोजगार सुनिश्चित करने के लिये हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021 बनाये हैं। इसके तहत खेल विभाग में 550 नये पद बनाये गये हैं। अब तक 224 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी है। खिलाड़ियों के लिये श्रेणी एक से चार तक की सीधी भर्ती में आरक्षण का प्रावधान किया है। हरियाणा पहला ऐसा राज्य है जहां पदक जीतने वालों को नकद पुरस्कार दिया जाता है। अब तक 591 करोड़ के नकद पुरस्कार दिये जा चुके हैं। इतना ही नहीं खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 218 खिलाड़ियों को मानदेय दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले छात्रों को छात्रवृति प्रदान की जा रही है। वर्ष 2014 से अब तक 29 हजार से अधिक छात्रों को 53 करोड़ 45 लाख रुपए की छात्रवृति प्रदान की गई है। प्रदेश में 1489 खेल नर्सरियां कार्यरत हैं। इनमें 37 हजार 225 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रदेश में खेलों के लिये मजबूत बुनियादी ढांचा तैयार किया गया है।

उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि जिस भी खेल में हैं, उसे जमकर खेलें और,खुद भी जीतें और टीम को भी जितायें। हारने पर भी बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। पीएम ने भी एक बार कहा था-खेल ऐसा क्षेत्र हैं जहां कोई हारता नहीं है बल्कि सीखता है। विकसित भारत और विकसित हरियाणा के निर्माण में पुलिस कर्मचारियों की भूमिका और बढ़ जाती है।

19वीं बार हरियाणा को मिला अखिल भारतीय पुलिस खेलों की मेजबानी का जिम्मा

पुलिस महानिदेश श्री शत्रुजीत कपूर ने बताया कि हरियाणा पुलिस को 19वीं बार अखिल भारतीय पुलिस खेलों की मेजबानी का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने खिलाड़ियों के भत्तों में तीन गुणा वृद्धि की है। वर्दी भत्ता ढाई गुणा बढ़ाया गया है। इतना ही नहीं मोबाइल भत्ता भी शुरू किया गया है। यात्रा भत्ता 10 दिन से बढ़ाकर 20 दिन कर दिया गया है। राशन भत्ता भी बढ़ाया गया है। शहीदों के आश्रितों की दी जाने वाली अनुग्रह राशि को तीन गुणा कर दिया है। प्रदेश में 22 पुलिस पब्लिक स्कूल खोले गये हैं। पुलिस लाइनों में 16 ई-लाइब्रेरी खोली जा चुकी है। हर जिला में जिम बनाये गये हैं।

इस मौके पर आईबी के संयुक्त निदेशक आईपीएस विधु शेखर ने भी खिलाडिय़ों को संबोधित किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सचिव एवं पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, रोहतक रेंज आईजी केके राव, उपायुक्त उत्तम सिंह, एसपी गंगा राम पूनिया मौजूद रहे।

Post Views: 36
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: 73rd ceremonyAll India Police Volleyball Group 2024-25cm nayab singh sainiharyana cmHaryana cm nayab sainiindian volleyballnayab sainiNayab Singh Sainivolleyballvolleyball match indiavolleyball spike
ShareTweetPin
Previous Post

मोहिंदर भगत द्वारा पैस्को के कार्यों की समीक्षा, पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने के आदेश

Next Post

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में की घोषणा

Related Posts

यूके के सांसद ढेसी ने एनआरआई मंत्री अरोड़ा से मिलकर प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों पर की चर्चा
BREAKING

यूके के सांसद ढेसी ने एनआरआई मंत्री अरोड़ा से मिलकर प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों पर की चर्चा

August 22, 2025
0
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्व उद्यमिता दिवस पर की बड़ी घोषणाएँ
BREAKING

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्व उद्यमिता दिवस पर की बड़ी घोषणाएँ

August 22, 2025
0
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर द्वारा मलोट हलके में 12 करोड़ रुपए की विकास ग्रांटों का ऐलान
BREAKING

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर द्वारा मलोट हलके में 12 करोड़ रुपए की विकास ग्रांटों का ऐलान

August 22, 2025
0
पूर्व सांसद परनीत कौर ने ‘आप’ सरकार की ‘बदलाखोरी की राजनीति’ और पुलिस के दुरुपयोग की करी निंदा
BREAKING

पूर्व सांसद परनीत कौर ने ‘आप’ सरकार की ‘बदलाखोरी की राजनीति’ और पुलिस के दुरुपयोग की करी निंदा

August 21, 2025
0
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करें और सालों से जेलों में बंद सिख कैदियों को रिहा करें : डीएसजीएमसी प्रधान हरमीत सिंह कालका
BREAKING

इंग्लैंड में सिख बुजुर्गों पर नस्ली हमले की कड़ी निंदा

August 19, 2025
0
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करें और सालों से जेलों में बंद सिख कैदियों को रिहा करें : डीएसजीएमसी प्रधान हरमीत सिंह कालका
BREAKING

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करें और सालों से जेलों में बंद सिख कैदियों को रिहा करें : डीएसजीएमसी प्रधान हरमीत सिंह कालका

August 18, 2025
0
Next Post
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में की घोषणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में की घोषणा

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist