चंडीगढ़, 10 सितम्बर 2024–
पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बम धमाके की खबर सामने आई। चंडीगढ़ के सेक्टर 10 में हुए ग्रेनेड अटैक ने चारों ओर हड़कंप मच गया है। घटना सेक्टर-10 के मकान नंबर 575 में हुई। सुचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहंची। पुलिस एरिया की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि 3 अज्ञात हमलावरों ने घर पर हैंड ग्रेनेड फेंककर हमला किया, जिससे घर के दरवाजे और खिड़कियों के शीशे टूट गए। घटना के समय परिवार घर के अंदर था। हमलावर आॅटो में आए थे और हमला करने के बाद उसी आॅटो से ही भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट हो गई।
डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव की अगवाई में आई जी राजकुमार, एस एस पी कंवरदीप कौर और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें भी जांच के गई हैं। साथ ही फॉरेंसिक टीम धमाके में इस्तेमाल की गई सामग्री की जांच कर रही है। इस हमले के पीछे की मंशा और अपराधियों की पहचान को लेकर पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
वहीं जानकारों का कहना है कि धमाका होने के दौरान आसपास की कई कोठियों के शीशे टूट गए। यह घटना क्योंकि अभी कुछ देर पहले घटी है, इसलिए इस संबंध में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। जिन लोगों ने बम जैसी कोई वस्तु फैंकी, वह कौन थे, इस बारे में अभी जानकारी नहीं है। सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाली जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार कुछ लोग संदिग्ध दिखे हैं, जिस बारे जांच जारी है।