Saturday, April 4, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

6.5 लाख कर्मियों-पेंशनरों को कैशलेस मेडिकल सुविधा

admin by admin
November 2, 2023
in BREAKING, HARYANA
Reading Time: 1 min read
A A
0
जल क्षमता 5528 क्यूसेक से बढ़कर 7280 क्यूसेक हो जाएगी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

March 4, 2026
0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

February 6, 2026
0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

February 4, 2026
0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

February 4, 2026
0
रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

February 4, 2026
0
नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं

नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं

February 2, 2026
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

हरियाणा दिवस के मौके पर मनोहर सरकार ने अधिकारियों व कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए कैशलेस मेडिकल सुविधा की शुरुआत कर दी है। कैशलेस मेडिकल सुविधा का लाभ करीब साढ़े तीन लाख अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा तीन लाख के करीब पेंशनरों को होगा। इसमें कार्यरत कर्मचारियों व पेंशनरों के 20 लाख के लगभग आश्रित भी कवर होंगे। प्रदेश के गरीब परिवारों को भी तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आयुष्मान भारत योजना के तहत हरियाणा में शुरू की गई ‘चिरायु’ योजना का भी बुधवार को श्रीगणेश कर दिया। इस योजना में 1 लाख 80 हजार रुपये से तीन लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों को पांच लाख रुपये की सालाना मुफ्त मेडिकल सुविधा मिलेगी। सरकार ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी कैशलेस मेडिकल सुविधा देने का ऐलान किया है।

प्रदेश के 58वें स्थापना दिवस के मौके पर अंत्योदय परिवारों को बड़ी सौगात देते हुए 1.80 लाख रुपए से 3 लाख रुपए तक की वार्षिक आय वर्ग के परिवारों को आयुष्मान/चिरायु योजना का लाभ देने की शुरुआत की। योजना के तहत अभी तक 38 हजार परिवारों ने आवेदन किया था। बुधवार से ही इन सभी परिवारों को आयुष्मान/चिरायु योजना का लाभ मिलना शुरू हो गया। चिरायु के तहत 8 लाख से अधिक परिवारों को कवर करने का लक्ष्य है। योजना के अंतर्गत बीमा प्रीमियम का आधा खर्चा सरकार वहन करती है और आधा लाभार्थी परिवार को देना होता है।

चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास–संत कबीर कुटीर में बैठक में सीएम ने 1.80 लाख रुपए से 3 लाख रुपए तक की वार्षिक आय वर्ग के परिवारों के सदस्यों को सैद्धांतिक रूप से कार्ड वितरित कर इस योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल भी मौजूद रहे। प्रथम चरण में दो विभाग-मत्स्य व बागवानी के 894 कर्मचारियों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा में शामिल किया है। प्रथम चरण में बीमारियों के 1055 पैकेज व हरियाणा के 305 अस्पतालों को सम्मिलित किया है। आगामी समय में अन्य विभागों में भी इस कैशलैस सुविधा को लागू कर दिया जाएगा। इससे प्रदेश के सभी कर्मचारियों को लाभ होगा।

सुविधा के पूरी तरह लागू होने पर हरियाणा के करीब 3.5 लाख नियमित कर्मचारी, 3 लाख पेंशनभोगी और उनके 20 लाख आश्रित सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना में कुल 1340 बीमारियों को कवर किया है। वर्तमान में प्रदेश में सूचीबद्ध 569 अस्पतालों में इस कैशलेस सुविधा का लाभ उठाया जा सकेगा व भविष्य में देशभर के अस्पताल इस योजना से जोड़े जाएंगे। बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्त आयुक्त राजस्व टीवीएसएन प्रसाद, पर्यावरण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग, विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल मलिक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ़ जी़ अनुपमा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी़ उमाशंकर, अतिरिक्त प्रधान सचिव डा़ अमित अग्रवाल, उपप्रधान सचिव के़ मकरंद पांडुरंग और स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव राजनारायण कौशिक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Post Views: 84
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: cm khattarcm manohar lalcm manohar lal khattarHaryanaHaryana Chief Minister Manohar Lal Khattarharyana cm manohar lal khattarHaryana newsmahendergarhManohar LalManohar Lal Khattarmanohar lal khattar govtmanohar lal khattar latestmanohar lal khattar latest newsmanohar lal khattar livemanohar lal khattar NewsShri Manohar Lal Khattar
ShareTweetPin
Previous Post

भगवंत सिंह मान सरकार करवाएगी अंतरराष्ट्रीय पंजाबी भाषा ओलम्पियाड : हरजोत सिंह बैंस

Next Post

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पलवल में आज जापान के प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया।

Related Posts

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा
BREAKING

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

March 4, 2026
0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत
BREAKING

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

February 6, 2026
0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख
BREAKING

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

February 4, 2026
0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
BREAKING

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

February 4, 2026
0
रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका
BREAKING

रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

February 4, 2026
0
नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं
BREAKING

नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं

February 2, 2026
0
Next Post
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पलवल में आज जापान के प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया।

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पलवल में आज जापान के प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया।

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist