Friday, April 10, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

चुनाव के अंतिम दौर में बीजेपी चलाएगी दो दिवसीय सघन प्रचार अभियान

admin by admin
October 2, 2024
in BREAKING, HARYANA, INDIA, POLITICS
Reading Time: 1 min read
A A
0
स्वतंत्रता दिवस क्रांतिकारियों और वीर शहीदों को स्मरण करने का दिन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

March 4, 2026
0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

February 6, 2026
0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

February 4, 2026
0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

February 4, 2026
0
रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

February 4, 2026
0
नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं

नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं

February 2, 2026
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

चंडीगढ़, 1 अक्टूबर।

भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दो दिनों में सघन प्रचार अभियान चलाएगी। दो दिनों तक पार्टी के अनेक बड़े नेता रोड़ शो और जनसभाओं के जरिए अपनी पूरी ताकत झोंकेंगे। अब तक रैलियों, सभाओं और डोर टू डोर हुए प्रचार के बाद  मिल रहे फीडबैक से भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और इस उत्साह को और बढाने के लिए पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती, इसलिए 3 अक्टूबर शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थमने तक भाजपा के प्रदेश के बड़े नेता, दूसरे राज्यों के मंत्री और मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय मंत्री जनता के बीच लगातार पहुंचकर भाजपा की सरकार तीसरी बार बनाने की अपील करेंगे।
पिछले लगभग एक महीने में लगभग सौ से अधिक जनसभाएं प्रमुख नेताओं की हो चुकी है, जिसके जरिए भाजपा ने माहौल को अपने पक्ष में करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अनेक रैलियां और रोड शो के माध्यम से अपनी सरकार की उपलब्धियां गिना चुके हैं और कांग्रेस को अनेक मुद्दों पर घेरने में कामयाब भी हो चुके हैं। खासकर पर्ची और खर्ची से नौकरी देने और दलितों का अपमान करने पर कांग्रेस को  बुरी तरह घेरा गया।
चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब और प्रदेश सह प्रभारी सुरेन्द्र नागर, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा आदि नेताओं ने जो रणनीति बनाई, उस पर चलते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली सहित आसपास के प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों सहित तमाम स्टार प्रचारकों ने अब तक करीब 150 से अधिक रैलियां की। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक एक दिन में 4 -4 रैलियां भी की, तो केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव लगभग अब तक आधा-आधा दर्जन से अधिक रैलियां हरियाणा के विभिन्न विधानसभाओं में कर भाजपा के लिए वोट करने की अपील कर चुके हैं। इससे भाजपा एक मैसेज जनता में देने में कामयाब होती दिखी कि तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने जा रही है।
अब अगले दिनों के लिए भाजपा ने विशेष प्रचार अभियान चलाने की योजना बनाई है। इन अगले दो दिनों में हरियाणा भर में कोई शहर या गांव ना छूटे, ऐसी भाजपा की कोशिश रहेगी।
भाजपा ने आगामी दो दिनों के जो कार्यक्रम तय किए हैं, उसके अनुसार 2 अक्टूबर को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यमुनानगर के सढौरा विधानसभा व कुरुक्षेत्र की लाड़वा विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे, वही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फरीदाबाद जिला की एनआईटी विधानसभा व तिगांव विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे।  3 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कैथल की कलायत विधानसभा व चरखी दादरी की बाढड़ा विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे,  असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा पलवल, अंबाला व गनौर में जनसभा को संबोधित करेंगे। तीन को ही केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह महेंद्रगढ़ व बाढ़ड़ा विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसी तरह इन दो दिनों में कुछ पत्रकारों वार्ता भी भाजपा के नेताओं द्वारा की जाएगी। दो अक्तूबर को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद रोहतक में पत्रकार वार्ता करेंगे, जबकि तीन अक्टूबर को अन्य बड़े नेता की प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है। दो अक्तूबर को मुख्यमंत्री नायब सैनी का रोड शो लाडवा में रहेगा। प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश प्रभारी डा.सतीश पूनिया, बिप्लब देब और सुरेन्द्र नागर सहित अनेक नेता भी संगठनात्मक बैठकों और पब्लिक मीटिंग्स में शामिल होंगे।
Post Views: 42
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: #election2024 electionassembly election 2024election newsHaryanaharyana assembly electionharyana assembly election 2024haryana assembly electionsharyana assembly elections 2024haryana congressharyana electionharyana election 2024haryana election dateharyana election lallantopharyana election live 2024haryana election newsharyana election updateharyana electionsharyana elections 2024Haryana newsHaryana politics
ShareTweetPin
Previous Post

बढ़ते युद्ध तनाव के बीच प्रशिक्षण के लिए भारतीय पोत ईरान में हैं

Next Post

राष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार सिर्फ लोक भलाई के लिए की जा रही है फंडों की उपयोग: डॉ. बलबीर सिंह

Related Posts

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा
BREAKING

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

March 4, 2026
0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत
BREAKING

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

February 6, 2026
0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख
BREAKING

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

February 4, 2026
0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
BREAKING

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

February 4, 2026
0
रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका
BREAKING

रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

February 4, 2026
0
नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं
BREAKING

नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं

February 2, 2026
0
Next Post
राष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार सिर्फ लोक भलाई के लिए की जा रही है फंडों की उपयोग: डॉ. बलबीर सिंह

राष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार सिर्फ लोक भलाई के लिए की जा रही है फंडों की उपयोग: डॉ. बलबीर सिंह

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist