Thursday, April 16, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

सूरजकुंड मेले में पर्यटकों को लुभा रही ‘भील आर्ट’ कला

admin by admin
February 21, 2025
in BREAKING, chandigarh, ENTERTAINMENT, HARYANA, INDIA, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
सूरजकुंड मेले में पर्यटकों को लुभा रही ‘भील आर्ट’ कला
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

March 4, 2026
0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

February 6, 2026
0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

February 4, 2026
0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

February 4, 2026
0
रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

February 4, 2026
0
नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं

नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं

February 2, 2026
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

चंडीगढ़, 21 फरवरी- फरीदाबाद में 38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में थीम स्टेट मध्यप्रदेश की पैवेलियन में स्टाल संख्या 1175 पर भील कला की झलक हर पर्यटक पर कला की अमिट छाप छोड़ रही है। यह स्टाल हर मेला विजिटर के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भोपाल के कलाकार अनिल बारिया द्वारा संचालित इस स्टॉल पर पद्मश्री सम्मानित कलाकार भूरी बाई की प्रेरणादायक लोक कला का जीवंत प्रदर्शन किया जा रहा है।

भील समुदाय की पारंपरिक चित्रकला, जिसे भील आर्ट कहा जाता है, अद्वितीय रंगों, बिंदुओं और आकृतियों के संयोजन से जीवंत हो उठती है। यही कला अनिल बारिया के स्टॉल पर अपने पूरे वैभव के साथ प्रस्तुत की जा रही है। पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित भूरी बाई ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर इस कला को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। इसके अलावा उन्हें सिकार सम्मान, देवी अहिल्या पुरस्कार, और रानी दुर्गावती पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। उनके पुत्र अनिल बारिया, इस विरासत को आगे बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सूरजकुंड मेले में यह स्टॉल न केवल कला प्रेमियों बल्कि शोधकर्ताओं और इतिहासकारों के लिए भी एक अद्भुत अनुभव लेकर आया है। यहाँ आने वाले दर्शक न केवल भील पेंटिंग्स को देख और खरीद सकते हैं, बल्कि इस कला के बारे में गहराई से समझ भी सकते हैं।

कलाकार अनिल बारिया कहते हैं कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में कलाकारों, बुनकरों और शिल्पकारों को सूरजकुंड मेला के रूप में बेहतरीन मंच प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए वे मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा का आभार प्रकट करते है। सूरजकुंड मेला भारतीय लोक कला को वैश्विक मंच प्रदान करता है, और ऐसे में भूरी बाई और अनिल बारिया जैसे कलाकारों की भागीदारी इस पहल को और मजबूती मिल रही है। यह स्टॉल न केवल लोक कलाकारों के लिए आजीविका का स्रोत है, बल्कि पारंपरिक कला को संरक्षित और प्रचारित करने का भी एक सशक्त माध्यम है।

Post Views: 55
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: faridabad surajkund melasurajkundsurajkund craft melasurajkund craft mela faridabadsurajkund fairsurajkund fair 2025surajkund ka melasurajkund ka mela 2025surajkund melasurajkund mela 2024surajkund mela 2025surajkund mela 2025 faridabadsurajkund mela 2025 toursurajkund mela dancesurajkund mela faridabadsurajkund mela faridabad 2025surajkund mela ticket pricesurajkund mela timingssurajkund mela videosurajkund mela vlog
ShareTweetPin
Previous Post

राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में भी हरियाणा बना चैंपियन

Next Post

पंजाब में 2000 करोड़ रुपये के 250 भवन निर्माण परियोजनाएं प्रगति पर: हरभजन सिंह ईटीओ

Related Posts

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा
BREAKING

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

March 4, 2026
0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत
BREAKING

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

February 6, 2026
0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख
BREAKING

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

February 4, 2026
0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
BREAKING

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

February 4, 2026
0
रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका
BREAKING

रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

February 4, 2026
0
नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं
BREAKING

नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं

February 2, 2026
0
Next Post
पंजाब में 2000 करोड़ रुपये के 250 भवन निर्माण परियोजनाएं प्रगति पर: हरभजन सिंह ईटीओ

पंजाब में 2000 करोड़ रुपये के 250 भवन निर्माण परियोजनाएं प्रगति पर: हरभजन सिंह ईटीओ

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist