एक ओर जहां बॉलीवुड के तीनों खान की 2024 में कोई फिल्म नहीं आएगी। वहीं, साउथ के लगभग हर बड़े स्टार की फिल्में इस साल रिलीज होंगी। इनमें प्रभास, अल्लू अर्जुन, अजीत, कमल हासन, रजनीकांत, राम चरण तेजा, चियान विक्रम, मोहनलाल, जूनियर NTR, थलपति विजय, महेश बाबू जैसे 11 सुपरस्टार्स के नाम शामिल हैं।
2024 में अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ और कमल हासन की ‘इंडियन’ जैसी फिल्मों के सीक्वल तो कांतारा के प्रीक्वल कांतारा चैप्टर 1 पर नजर रहेगी। साउथ की टॉप 10 फिल्मों पर ही 2024 में तकरीबन 2750 करोड़ का दांव बॉक्स ऑफिस पर लगा है।
कौन सी हैं ये फिल्में और बॉलीवुड में खान नहीं तो इस साल किस स्टार की आएंगी सबसे ज्यादा फिल्में…चलिए आपको बताते हैं।
10 फिल्मों पर लगा 2750 करोड़ का दांव
साउथ की दस बड़ी फिल्में 2024 में रिलीज होंगी। इनमें प्रभास, ऋषभ शेट्टी, अल्लू अर्जुन, रजनीकांत, जूनियर NTR, सूर्या, राम चरण तेजा, कमल हासन, धनुष जैसे बड़े स्टार्स से शामिल हैं। इन फिल्मों के बजट पर नजर डाली जाए तो दस फिल्मों पर ही फिल्म मेकर्स के तकरीबन 2750 करोड़ रुपए दांव पर लगे हैं।












