Web Desk- Harsimranjit Kaur
चंडीगढ़, 12 अक्तूबर (प्रेस की ताकत ब्यूरो)-पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक, यूटी, चंडीगढ़, श्री बनवारीलाल पुरोहित ने इंडियन फारमर्स फर्टिलाइज़र कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह नकई के निधन पर दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि सरदार नकई एक प्रसिद्ध किसान और सहकार्मी थे, जो पिछले तीन दशकों से भारतीय सहकारिता आंदोलन को मज़बूत करने में सक्रिय रूप से शामिल रहे। कृषि और सहकारी क्षेत्रों में उनका योगदान हमेशा किसानों के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में बना रहेगा। स्वयं किसान होने के कारण उन्होंने किसानोन्मुखी नीतियां बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि उनके निधन से एक शून्य पैदा हुआ है जिसे भरा नहीं जा सकता।
राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों को इस अपूरणीय कमी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।