ऑस्ट्रेलिया, 12-06-2023 (प्रेस की ताकत)- ग्रेटा वाइन क्षेत्र में एक बस के पलट जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। सहायक पुलिस आयुक्त ट्रेसी चैपमैन ने कहा कि बस चालक (58) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे सेस्नॉक पुलिस स्टेशन ले जाया गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने चालक पर लगे आरोपों के बारे में विस्तार से नहीं बताया।
दुर्घटना सिडनी के उत्तर में ग्रेटा में वाइन कंट्री ड्राइव पर एक चौराहे पर रात 11.30 बजे के बाद हुई। बस में सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
बस में सवार 18 अन्य लोग सुरक्षित हैं। ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बनीस ने घटनास्थल पर पहुंचे बचावकर्मियों को धन्यवाद दिया और पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। सेसनॉक के मेयर जय सुवाल ने भी इस घटना पर दुख जताया है।













