नई दिल्ली 22 सितम्बर (मनमोहन सिंह) नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) द्वारा सिल्वर जुबली फाउंडेशन समारोह आज नई दिल्ली के भारत मंडपम के प्लेनरी हॉल में अपार उत्साह और गर्मजोशी के साथ मनाया गया।
इस समारोह में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने निफा द्वारा पिछले पौने सदी में कला, संस्कृति और समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए अनुपम योगदान की भरपूर प्रशंसा की।
कालका ने कहा क “निफा का नाम ही राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विशालता को दर्शाता है। पिछले 25 वर्षों में इस संस्था ने न केवल कला और संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए, बल्कि राष्ट्र और मानवता की सेवा के लिए भी अद्भुत कार्य किए हैं। आज सामाजिक संस्थाएँ देश की बड़ी ज़रूरतों को पूरा करने में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।”
सरदार हरमीत सिंह कालका ने हाल की प्राकृतिक आपदाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जब हिमाचल प्रदेश और पंजाब में बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई, उस समय निफा जैसी सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थाएँ आगे आकर, जहाँ सरकारों के हाथ छोटे पड़ गए, वहाँ अपनी मिसाल पेश करते हुए लोगों की सेवा में जुटीं।
इस विशेष अवसर पर सरदार प्रितपाल सिंह पन्नू और चढ़दीकला ग्रुप के चेयरमैन सरदार जगजीत सिंह दरदी भी शामिल हुए।