नई दिल्ली 10 अक्टूबर (मनमोहन सिंह)
आज देशभर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ पवित्र करवा चौथ का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर विवाहित महिलाओं ने अपने पतियों की लंबी उम्र, सुखमय और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए दिनभर का व्रत रखा। सुबह से ही महिलाओं ने पूर्ण आस्था के साथ यह व्रत आरंभ किया और सूर्यास्त के बाद चंद्रमा के दर्शन करके अपने पतियों के हाथों से व्रत खोला।
शाम के समय पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार महिलाओं ने पंडितों और धार्मिक महापुरुषों से आशीर्वाद प्राप्त किया, जिससे माहौल भक्ति और प्रेम के रंगों से भर गया। चारों तरफ सजावट, रंगोली, मिठाइयों की खुशबू और संगीत का वातावरण इस त्योहार को और भी रोशन बना दिया।
यह त्योहार नारी की सहनशीलता, समर्पण और प्रेम का जीवंत प्रतीक है — जो संस्कारों और पारिवारिक एकता के बंधन को मजबूत करता है। अनमोल मुस्कान कांती पत्नी दीप सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट की चेयरपर्सन श्रीमती अमरजीत कौर ने एक संदेश में पूरे भारत की महिलाओं को इस पवित्र त्योहार की शुभकामनाएं दी हैं।