Thursday, November 12, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को छठ पूजा के श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के आदेश दिए

admin by admin
2026-11-12
in BREAKING, chandigarh, ENGLISH NEWS, ENTERTAINMENT, HARYANA, INDIA, POLITICS, PUNJAB, SPORTS, WORLD
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को छठ पूजा के श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के आदेश दिए
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

Table of Contents

Toggle
  • RelatedPosts
  • ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 296वां दिन: पंजाब पुलिस ने 537 स्थानों पर की छापेमारी; 204 गिरफ्तार
  • वर्ष 2027 में लोग फिर से ‘आप’ की सरकार बनाकर पंजाब के विकास की गति को जारी रखेंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
  • गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 295वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 176 काबू
  • अमृतसर में 3 नाबालिगों समेत 7 व्यक्ति काबू ; आरपीजी, 2 पिस्तौल, 7.9 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम अफीम और 2.3 किलोग्राम आईसीई बरामद
  • ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 294वां दिन: पंजाब पुलिस ने 406 ठिकानों पर छापेमारी कर 87 लोगों को किया काबू
  • विजिलेंस ब्यूरो ने 50,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में पनग्रेन के मैनेजर और इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार

RelatedPosts

अमृतसर में 3 नाबालिगों समेत 7 व्यक्ति काबू ; आरपीजी, 2 पिस्तौल, 7.9 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम अफीम और 2.3 किलोग्राम आईसीई बरामद

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 296वां दिन: पंजाब पुलिस ने 537 स्थानों पर की छापेमारी; 204 गिरफ्तार

2026-11-12
0
वर्ष 2027 में लोग फिर से ‘आप’ की सरकार बनाकर पंजाब के विकास की गति को जारी रखेंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

वर्ष 2027 में लोग फिर से ‘आप’ की सरकार बनाकर पंजाब के विकास की गति को जारी रखेंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

2026-11-11
0
अमृतसर में 3 नाबालिगों समेत 7 व्यक्ति काबू ; आरपीजी, 2 पिस्तौल, 7.9 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम अफीम और 2.3 किलोग्राम आईसीई बरामद

गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 295वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 176 काबू

2026-11-10
0
गैंगस्टरां ते वार का 267वां दिन: पंजाब पुलिस ने 522 स्थानों पर की छापेमारी; 232 काबू

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 294वां दिन: पंजाब पुलिस ने 406 ठिकानों पर छापेमारी कर 87 लोगों को किया काबू

2026-11-10
0
विजिलेंस ब्यूरो ने 50,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में पनग्रेन के मैनेजर और इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार

विजिलेंस ब्यूरो ने 50,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में पनग्रेन के मैनेजर और इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार

2026-11-09
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज सिविल और पुलिस प्रशासन को आगामी पवित्र त्योहार छठ पूजा के लिए राज्य भर में चिन्हित किए गए सभी 104 स्थानों पर व्यापक और पुख्ता प्रबंध करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को तैयारियां समय पर पूरी करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि श्रद्धालु पूर्ण धार्मिक श्रद्धा, उत्साह और शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाएं।

इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “छठ पूजा अपार श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक महत्व का एक महत्वपूर्ण अवसर है। हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि श्रद्धालु इस पवित्र त्योहार को पूर्ण धार्मिक श्रद्धा, उत्साह और शांति के साथ मना सकें। प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी को भी किसी प्रकार की परेशानी न हो।”

मुख्यमंत्री ने बताया, “पंजाब भर में 104 स्थानों की पहचान की गई है, जहां छठ पूजा मनाई जाएगी। सभी आवश्यक प्रबंध समय पर पूरे किए जाने चाहिए। श्रद्धालुओं, विशेष रूप से महिलाओं और बुजुर्गों को सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जानी चाहिए, जो अपार श्रद्धा और भक्ति के साथ ये धार्मिक रस्में निभाते हैं।”

प्रशासन को सभी चिन्हित स्थानों पर उचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “जहां भी आवश्यकता हो, निर्धारित जल स्रोतों में ताजा पानी डाला जाए। बड़े शहरों में उचित घाटों का निर्माण और विकास किया जाए, ताकि श्रद्धालु अपनी धार्मिक रस्में सुरक्षित और सुविधाजनक ढंग से निभा सकें। सभी चिन्हित स्थानों पर सफाई के विशेष अभियान चलाए जाने चाहिए तथा वहां रोशनी और अन्य उचित प्रबंध भी सुनिश्चित किए जाएं।”

उन्होंने आगे कहा, “अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों की ड्यूटियां समय पर लगाई जानी चाहिए, जिनमें उनकी जिम्मेदारियां और जवाबदेही स्पष्ट रूप से तय हो। त्योहार को सुचारू और बिना किसी परेशानी के संपन्न करवाने के लिए प्रत्येक विभाग को आपसी तालमेल के साथ काम करना चाहिए।”

जल स्रोतों के निकट धार्मिक रस्में निभाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “जहां भी श्रद्धालु जल स्रोतों के निकट एकत्रित होते हैं, वहां बचाव के लिए पर्याप्त संख्या में लाइफगार्ड तैनात किए जाएं। लोगों को नियंत्रित रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उचित बैरिकेडिंग, रस्सियों के प्रबंध, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती भी सुनिश्चित की जाए।”

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आपातकालीन तैयारियों को मजबूत करने के लिए आवश्यकता अनुसार राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एन.डी.आर.एफ.) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एस.डी.आर.एफ.) की विशेष टीमों की सहायता लेने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने जोर देकर कहा, “आपातकालीन सेवाओं के लिए पुख्ता प्रबंध होने चाहिए और किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जहां भी आवश्यकता हो, एन.डी.आर.एफ. और एस.डी.आर.एफ. की विशेष टीमों को शामिल किया जाए। हम किसी भी कीमत पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा से समझौता नहीं करेंगे।”

वरिष्ठ अधिकारियों को प्रबंधों की स्वयं निगरानी करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “सभी अधिकारी सतर्क रहें और प्रत्येक संबंधित विभाग के साथ नजदीकी तालमेल बनाए रखें। हर समुदाय की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना और यह सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है कि पंजाब में प्रत्येक त्योहार आपसी सद्भावना, भाईचारे और अपनत्व के वातावरण में पूरे उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाए।”

बैठक में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और हरदीप सिंह मुंडियां, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ. रवि भगत, विशेष डी.जी.पी. पी.के. सिन्हा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

#GangstaranTeVaar #PunjabPolice #YudhNasheyanVirudh #WarAgainstDrugs #GangsterFreePunjab #DrugFreePunjab #DGPPunjab #GauravYadav #AGTF #AntiGangsterTaskForce #PunjabNews #LawAndOrder #CrimeControl #SafePunjab #PunjabFightsDrugs #PoliceAction #CrackdownOnCrime #DrugBust #HeroinSeized #SayNoToDrugs #NashaMuktPunjab #PunjabUpdates #CrimeFreePunjab #PunjabGovernment #StatePolice #AntiGangsterHelpline #ReportCrime #PublicSafety #ActionAgainstGangsters #PunjabCrimeNews #DrugSmugglersArrested #ZeroTolerance #OpiumSeized #PunjabSecurity #PoliceOperation #MakingPunjabSafe #YouthAgainstDrugs #DrugRehabilitation #DeAddiction #PunjabToday #BreakingNewsPunjab #LawEnforcement #CriminalCrackdown #SaferSociety #TogetherAgainstCrime #PunjabAlert #StopDrugs #PoliceRaid #JusticeForPunjab #StrongerPunjab
Post Views: 3
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: बैठक में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और हरदीप सिंह मुंडियांमुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हामुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ. रवि भगतविशेष डी.जी.पी. पी.के. सिन्हा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
ShareTweetPin
Previous Post

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 296वां दिन: पंजाब पुलिस ने 537 स्थानों पर की छापेमारी; 204 गिरफ्तार

Related Posts

अमृतसर में 3 नाबालिगों समेत 7 व्यक्ति काबू ; आरपीजी, 2 पिस्तौल, 7.9 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम अफीम और 2.3 किलोग्राम आईसीई बरामद
BREAKING

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 296वां दिन: पंजाब पुलिस ने 537 स्थानों पर की छापेमारी; 204 गिरफ्तार

2026-11-12
0
वर्ष 2027 में लोग फिर से ‘आप’ की सरकार बनाकर पंजाब के विकास की गति को जारी रखेंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
BREAKING

वर्ष 2027 में लोग फिर से ‘आप’ की सरकार बनाकर पंजाब के विकास की गति को जारी रखेंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

2026-11-11
0
अमृतसर में 3 नाबालिगों समेत 7 व्यक्ति काबू ; आरपीजी, 2 पिस्तौल, 7.9 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम अफीम और 2.3 किलोग्राम आईसीई बरामद
BREAKING

गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 295वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 176 काबू

2026-11-11
0
अमृतसर में 3 नाबालिगों समेत 7 व्यक्ति काबू ; आरपीजी, 2 पिस्तौल, 7.9 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम अफीम और 2.3 किलोग्राम आईसीई बरामद
BREAKING

अमृतसर में 3 नाबालिगों समेत 7 व्यक्ति काबू ; आरपीजी, 2 पिस्तौल, 7.9 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम अफीम और 2.3 किलोग्राम आईसीई बरामद

2026-11-10
0
गैंगस्टरां ते वार का 267वां दिन: पंजाब पुलिस ने 522 स्थानों पर की छापेमारी; 232 काबू
BREAKING

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 294वां दिन: पंजाब पुलिस ने 406 ठिकानों पर छापेमारी कर 87 लोगों को किया काबू

2026-11-10
0
विजिलेंस ब्यूरो ने 50,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में पनग्रेन के मैनेजर और इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार
BREAKING

विजिलेंस ब्यूरो ने 50,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में पनग्रेन के मैनेजर और इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार

2026-11-09
0
Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist