Wednesday, January 21, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

डा. रतन सिंह जग्गी की अंतिम अरदास व पाठ का भोग 1 जून को

admin by admin
May 30, 2025
in BREAKING, INDIA, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
डा. रतन सिंह जग्गी की अंतिम अरदास व पाठ का भोग 1 जून को
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति और एन.डी.एम.सी. द्वारा ऐतिहासिक सिख धार्मिक स्थलों के विकास व सौंदर्यीकरण पर विचार-विमर्श : हरमीत सिंह कालका

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति और एन.डी.एम.सी. द्वारा ऐतिहासिक सिख धार्मिक स्थलों के विकास व सौंदर्यीकरण पर विचार-विमर्श : हरमीत सिंह कालका

January 21, 2026
0
मोहाली में बिजली सुधारों पर 750 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं

मोहाली में बिजली सुधारों पर 750 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं

January 20, 2026
0
माता सरदारनी सतवंत कौर जी की आत्मिक शांति हेतु कीर्तन एवं अंतिम अरदास — 20 जनवरी को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब, पटियाला में

माता सरदारनी सतवंत कौर जी की आत्मिक शांति हेतु कीर्तन एवं अंतिम अरदास — 20 जनवरी को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब, पटियाला में

January 19, 2026
0
हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव

हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव

January 17, 2026
0
हरियाणा–ब्रिटिश कोलंबिया सहयोग को मिली नई गति

हरियाणा–ब्रिटिश कोलंबिया सहयोग को मिली नई गति

January 17, 2026
0
बहादुरी, त्याग और शान का प्रतीक — भारतीय सेना दिवस पर राणा गुरजीत सिंह का नमन

बहादुरी, त्याग और शान का प्रतीक — भारतीय सेना दिवस पर राणा गुरजीत सिंह का नमन

January 15, 2026
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

पटियाला, 30 मई

पंजाबी और हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध सिख विद्वान पद्मश्री डा. रतन सिंह जग्गी, जो हाल ही में इस संसार से सदा के लिए विदा हो गए, की अंतिम अरदास व पाठ का भोग 1 जून 2025 को पटियाला की माल रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा (फव्वारा चौक के पास) में दोपहर 12 से 1 बजे तक किया जाएगा।

डा. रतन सिंह जग्गी का नाम पंजाबी व हिंदी साहित्य के अग्रणी विद्वानों और गुरमत तथा भक्तिकालीन परंपरा के विशेषज्ञों में शुमार किया जाता है। उन्होंने 150 से अधिक पुस्तकें लिखी हैं। साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री, साहित्य अकादमी ने राष्ट्रीय पुरस्कार, और पंजाब सरकार ने पंजाबी साहित्य शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अलावा उन्हें दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकारों तथा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा भी सम्मानित किया गया। पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला और गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर ने उन्हें मानद डी.लिट. की उपाधि प्रदान की, और पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने ज्ञान रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। भाषा विभाग पंजाब द्वारा उन्हें आठ बार प्रथम पुरस्कार मिला। साथ ही विभिन्न साहित्य अकादमियों, शैक्षणिक, साहित्यिक, धार्मिक संस्थाओं और सरकारी व गैर-सरकारी संगठनों द्वारा भी उन्हें कई सम्मान प्राप्त हुए।

डा. जग्गी का जन्म 27 जुलाई 1927 को हुआ था। उन्होंने छह दशकों से भी अधिक समय तक अत्यंत निष्ठा और सहृदयता से मध्यकालीन साहित्य पर काम किया। वर्ष 1962 में उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से “दसम ग्रंथ का पौराणिक अध्ययन” विषय पर पीएच.डी. की। 1973 में मगध विश्वविद्यालय, बोधगया से हिंदी में “श्री गुरु नानक: व्यक्तित्व, कृतित्व और चिंतन” विषय पर डी.लिट. की उपाधि प्राप्त की। वे 1987 में पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला के पंजाबी साहित्य अध्ययन विभाग के प्रोफेसर एवं प्रमुख के रूप में सेवा निवृत्त हुए।

साहित्य के क्षेत्र में डा. जग्गी की प्रमुख कृतियों में दसम ग्रंथ का टीका (पांच खंडों में पंजाबी व हिंदी दोनों में), पंजाबी साहित्य संदर्भ कोश, पंजाबी साहित्य का स्रोत मूलक इतिहास, और गुरु ग्रंथ विश्वकोश का संकलन शामिल है। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब का आठ खंडों में विस्तृत टीका “भाव प्रबोधिनी टीका – श्री गुरु ग्रंथ साहिब” तैयार किया, जिसकी पाँच जिल्दों को हिंदी में भी प्रकाशित किया गया।

उन्होंने “सिख पंथ विश्वकोश” और “अर्थबोध श्री गुरु ग्रंथ साहिब” नामक रचनाएँ भी तैयार कीं। “गुरु नानक बाणी: पाठ और व्याख्या” को पंजाबी व हिंदी दोनों भाषाओं में प्रकाशित किया गया। “गुरु नानक: जीवनी और व्यक्तित्व” और “गुरु नानक की विचारधारा” भी उनकी प्रमुख कृतियों में शामिल हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने पवित्र ग्रंथ “तुलसी रामायण” (रामचरितमानस) का पंजाबी में लिप्यांतरण व अनुवाद भी किया।

डा. जग्गी का स्वर्गवास 22 मई को 98 वर्ष की आयु में कुछ समय की अस्वस्थता के पश्चात हुआ। वे अपने अंतिम समय तक साहित्य और शोध कार्यों को समर्पित रहे। वे अपने पीछे धर्मपत्नी डा. गुरशरण कौर जग्गी (सेवानिवृत्त प्रिंसिपल, गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज, पटियाला) और पुत्र मालविंदर सिंह जग्गी (सेवानिवृत्त आई.ए.एस.) को छोड़ गए हैं।

Post Views: 158
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: Antim Ardas and BhogGurdwara Sri Guru Singh SabhaMall RoadPadma Shri Dr. Rattan Singh JaggiPatialaSikh Guru Sahiban & BhaktiSikh scholar of Punjabi
ShareTweetPin
Previous Post

लैंड पूलिंग किसानों के लाभ और अवैध कॉलोनाइज़रों के भ्रष्ट राज को खत्म करने के लिए है : सीएम मान

Next Post

प्रख्यात सिख विद्वान पद्मश्री डॉ. रतन सिंह जग्गी को उनके अंतिम संस्कार पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

Related Posts

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति और एन.डी.एम.सी. द्वारा ऐतिहासिक सिख धार्मिक स्थलों के विकास व सौंदर्यीकरण पर विचार-विमर्श : हरमीत सिंह कालका
BREAKING

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति और एन.डी.एम.सी. द्वारा ऐतिहासिक सिख धार्मिक स्थलों के विकास व सौंदर्यीकरण पर विचार-विमर्श : हरमीत सिंह कालका

January 21, 2026
0
मोहाली में बिजली सुधारों पर 750 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं
BREAKING

मोहाली में बिजली सुधारों पर 750 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं

January 20, 2026
0
माता सरदारनी सतवंत कौर जी की आत्मिक शांति हेतु कीर्तन एवं अंतिम अरदास — 20 जनवरी को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब, पटियाला में
BREAKING

माता सरदारनी सतवंत कौर जी की आत्मिक शांति हेतु कीर्तन एवं अंतिम अरदास — 20 जनवरी को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब, पटियाला में

January 19, 2026
0
हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव
BREAKING

हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव

January 17, 2026
0
हरियाणा–ब्रिटिश कोलंबिया सहयोग को मिली नई गति
BREAKING

हरियाणा–ब्रिटिश कोलंबिया सहयोग को मिली नई गति

January 17, 2026
0
बहादुरी, त्याग और शान का प्रतीक — भारतीय सेना दिवस पर राणा गुरजीत सिंह का नमन
BREAKING

बहादुरी, त्याग और शान का प्रतीक — भारतीय सेना दिवस पर राणा गुरजीत सिंह का नमन

January 15, 2026
0
Next Post
प्रख्यात सिख विद्वान पद्मश्री डॉ. रतन सिंह जग्गी को उनके अंतिम संस्कार पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

प्रख्यात सिख विद्वान पद्मश्री डॉ. रतन सिंह जग्गी को उनके अंतिम संस्कार पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist