Sunday, July 27, 2025
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

बरिंदर कुमार गोयल ने बी.एम.एल. के जल वितरण संबंधी हरियाणा के भ्रामक दावों का खंडन किया

admin by admin
May 23, 2025
in BREAKING, chandigarh, INDIA, POLITICS, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
बरिंदर कुमार गोयल ने बी.एम.एल. के जल वितरण संबंधी हरियाणा के भ्रामक दावों का खंडन किया
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

चंडीगढ़, 23 मई:

RelatedPosts

गन्नौर अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी के संचालन की प्रक्रिया को मिलेगी गति- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

गन्नौर अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी के संचालन की प्रक्रिया को मिलेगी गति- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

July 26, 2025
0
चेयरमैन ने स्कूलों में निरीक्षण के दौरान की सभी व्यवस्थाओं की जांच

चेयरमैन ने स्कूलों में निरीक्षण के दौरान की सभी व्यवस्थाओं की जांच

July 26, 2025
0
आज का पंचांग 20 सितंबर 2024

आज का पंचांग

July 26, 2025
0
मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड की स्थिति फिलहाल थोड़ी बेहतर है।

मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड की स्थिति फिलहाल थोड़ी बेहतर है।

July 25, 2025
0
आशीर्वाद योजना के तहत 4503 लाभार्थियों को 22.97 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

आशीर्वाद योजना के तहत 4503 लाभार्थियों को 22.97 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

July 23, 2025
0
पंजाब सरकार ने टेक्स्टाईल सैक्टर में सुधार के लिए व्यापक रूप-रेखा सुझाने के लिए तीन सैक्टर-विशेष कमेटियों को किया नोटीफायी: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

पंजाब सरकार ने टेक्स्टाईल सैक्टर में सुधार के लिए व्यापक रूप-रेखा सुझाने के लिए तीन सैक्टर-विशेष कमेटियों को किया नोटीफायी: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

July 23, 2025
0

पंजाब के जल संसाधन और भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज भाखड़ा मेन लाइन (बी.एम.एल.) के जल वितरण संबंधी हरियाणा के भ्रामक प्रचार की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोगों को गुमराह करने और ज़मीनी हकीकत से लोगों का ध्यान भटकाने की सोची-समझी कोशिश करार दिया।

श्री गोयल ने कहा कि हरियाणा का यह दावा कि वह बी.एम.एल. से अपना पूरा 10,300 क्यूसेक हिस्सा ले रहा है, न केवल तथ्यों से कोसों दूर है, बल्कि यह एक हैरान करने वाली झूठी प्रचार रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वास्तविक स्थिति इन झूठे दावों से बिल्कुल अलग है।

ADVERTISEMENT

कैबिनेट मंत्री ने आज दोपहर 12 बजे की स्थिति का हवाला देते हुए बताया कि बी.एम.एल. अभी तक अपनी पूरी कार्यशील क्षमता 11,700 क्यूसेक तक भी नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि तय प्रोटोकॉल के अनुसार पानी के स्तर को धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है।

श्री गोयल ने जल वितरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि बी.एम.एल. नहर के पंजाब में शुरुआती बिंदु पर वर्तमान समय में हमें 9690 क्यूसेक पानी प्राप्त हो रहा है। पंजाब इसमें से 2025 क्यूसेक पानी अपनी वैध ज़रूरतों के लिए उपयोग कर रहा है। दिल्ली और राजस्थान के वैध हिस्से को काटने के बाद हरियाणा को 6720 क्यूसेक पानी मिल रहा है, जो हरियाणा के वितरण संबंधी किए दावों से बहुत कम है।

पंजाब के हितों की रक्षा करते हुए पानी के तर्कसंगत वितरण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री ने साफ़ किया कि पंजाब अपने संवैधानिक अधिकार के तहत 3,000 क्यूसेक पानी पूरी तरह उपयोग करेगा और बाकी पानी हरियाणा को बी.एम.एल. नहर प्रणाली की क्षमता के अनुसार ही दिया जाएगा।

उन्होंने हरियाणा की भ्रामक प्रचार मुहिम की सख्त आलोचना करते हुए कहा, “इस तरह के घिनौने प्रचार स्टंट और प्रचार अभियानों का सहारा लेने के बजाय, हरियाणा को चाहिए कि वह ईमानदारी से बात करे और अपनी जनता के सामने सही जानकारी रखे।” उन्होंने कहा कि लोग पारदर्शिता के हकदार हैं और उन्हें सच्चाई चाहिए, नाकि मनगढ़ंत कहानियां।

श्री बरिंदर कुमार गोयल ने ज़ोर देकर कहा कि पंजाब आपसी सहयोग और संसाधनों के तर्कसंगत वितरण का पक्षधर है, लेकिन तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने या अपने वैध अधिकारों को खतरे में डालने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं करेगा।

Post Views: 17
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: barinder kumar goyalCabinet MinisterPunjab Water Resources and Soil & Water Conservation
ShareTweetPin
Previous Post

लाहौर ATS ने पाकिस्तान एयरस्पेस के लिए अनुमति मांगी

Next Post

भारतीय संस्कृति एवं अच्छे आचरण के महत्व की जानकारी

Related Posts

गन्नौर अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी के संचालन की प्रक्रिया को मिलेगी गति- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
BREAKING

गन्नौर अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी के संचालन की प्रक्रिया को मिलेगी गति- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

July 26, 2025
0
चेयरमैन ने स्कूलों में निरीक्षण के दौरान की सभी व्यवस्थाओं की जांच
BREAKING

चेयरमैन ने स्कूलों में निरीक्षण के दौरान की सभी व्यवस्थाओं की जांच

July 26, 2025
0
आज का पंचांग 20 सितंबर 2024
BREAKING

आज का पंचांग

July 26, 2025
0
मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड की स्थिति फिलहाल थोड़ी बेहतर है।
BREAKING

मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड की स्थिति फिलहाल थोड़ी बेहतर है।

July 25, 2025
0
आशीर्वाद योजना के तहत 4503 लाभार्थियों को 22.97 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर
BREAKING

आशीर्वाद योजना के तहत 4503 लाभार्थियों को 22.97 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

July 23, 2025
0
पंजाब सरकार ने टेक्स्टाईल सैक्टर में सुधार के लिए व्यापक रूप-रेखा सुझाने के लिए तीन सैक्टर-विशेष कमेटियों को किया नोटीफायी: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा
BREAKING

पंजाब सरकार ने टेक्स्टाईल सैक्टर में सुधार के लिए व्यापक रूप-रेखा सुझाने के लिए तीन सैक्टर-विशेष कमेटियों को किया नोटीफायी: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

July 23, 2025
0
Next Post
भारतीय संस्कृति एवं अच्छे आचरण के महत्व की जानकारी

भारतीय संस्कृति एवं अच्छे आचरण के महत्व की जानकारी

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist