Wednesday, October 21, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

लोकतंत्र के त्योहार में लोगों के अधिक से अधिक शामिल होने को सुनिश्चित बनाया जाए

admin by admin
2024-03-13
in BREAKING, chandigarh, INDIA, POLITICS, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
लोकतंत्र के त्योहार में लोगों के अधिक से अधिक शामिल होने को सुनिश्चित बनाया जाए
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

Table of Contents

Toggle
  • RelatedPosts
  • ‘गैंगस्टरां ते वार’: नौ महीनों में 79,642 व्यक्ति गिरफ्तार
  • पीपीसीबी की चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने शेरों गांव में किसानों से किया संवाद, धान की पराली जलाने से रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील
  • गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 271वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 539 स्थानों पर छापेमारी; 215 व्यक्ति गिरफ्तार
  • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता
  • पंजाब के ‘सफेद छोले’ और ‘राजमा’ पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘एस.आई.ए.एल. पेरिस 2026’ में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च
  • श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

RelatedPosts

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

‘गैंगस्टरां ते वार’: नौ महीनों में 79,642 व्यक्ति गिरफ्तार

2026-10-20
0
पीपीसीबी की चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने शेरों गांव में किसानों से किया संवाद, धान की पराली जलाने से रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील

पीपीसीबी की चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने शेरों गांव में किसानों से किया संवाद, धान की पराली जलाने से रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील

2026-10-20
0
गैंगस्टरां ते वार का 267वां दिन: पंजाब पुलिस ने 522 स्थानों पर की छापेमारी; 232 काबू

गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 271वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 539 स्थानों पर छापेमारी; 215 व्यक्ति गिरफ्तार

2026-10-19
0

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता

2026-10-19
0

पंजाब के ‘सफेद छोले’ और ‘राजमा’ पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘एस.आई.ए.एल. पेरिस 2026’ में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च

2026-10-18
0
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

2026-10-18
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
लुधियाना, 13 मार्च (ओज़ी न्यूज़ डेस्क):  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पुलिस अधिकारियों को आगामी लोक सभा चुनाव बिना किसी डर-भय, निष्पक्ष और शांतमयी ढंग से करवाने के लिए कहा।
आज यहाँ पुलिस के इंस्पेक्टर जनरल, पुलिस कमिश्नरों और एस.एस.पीज समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव निर्विघ्न और सुचारू ढंग से होने अनिवार्य हैं, जिससे लोग आज़ादी से वोट डाल सकें। उन्होंने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र का जश्न हैं, जिस कारण यह सुनिश्चित बनाना चाहिए कि हरेक वोटर बेखौफ होकर इस चुनाव में हिस्सा लें।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को इस मंतव्य के लिए उचित प्रबंध करने चाहिएं और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोडऩी चाहिए। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को कहा कि यह चुनाव शांतमयी ढंग से करवाने के लिए राजनीतिक पार्टियों समेत सभी प्रमुख हितधारकों के साथ तालमल किया जाये। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों में सुरक्षा और हिफ़ाज़त की भावना होनी चाहिए, जिससे सभी पार्टियाँ बढ़-चढक़र चुनाव में हिस्सा ले सकें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि देश का संविधान सभी राजनीतिक पार्टियों को समान अवसर प्रदान करता है, जिससे वह चुनाव में शिरकत कर सकें और इसकी पालना को हर हाल में सुनिश्चत बनाया जाए।
एक अन्य मसले पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस की सहायता के लिए अर्ध-सैनिक बलों की कई कंपनियाँ भी राज्य में जल्द ही पहुँच जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह फोर्स राज्य की रिवायतों, धर्म, और रीति-रिवाज़ों से अंजान होती हैं, जिस कारण पंजाब पुलिस को यह सुनिश्चित बनाना चाहिए कि लोगों की धार्मिक भावनाओं को किसी तरह से ठेस न पहुँचे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसकी पालना करना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि राज्य में कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए लोगों की भावनाओं का ख़्याल रखना सबसे ज़रूरी है।
मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को कहा कि जि़ला और राज्य स्तर पर सिविल और पुलिस प्रशासन के दरमियान उपयुक्त तालमेल सुनिश्चित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में चुनावी प्रक्रिया को सुचारू ढंग से पूरा करने के लिए इसका पालन करना बहुत ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि इस कदम से समूचे प्रशासन को लाभ होगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पुलिस को राज्य में ग़ैर-कानूनी हथियारों की समस्या को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर मुहिम चलानी चाहिए और ऐसे हथियार रखने वालों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही करनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य भर में लाईसेंसी हथियार जमा करवाने की प्रक्रिया में तेज़ी लानी चाहिए और इसको चुनाव से पहले मुकम्मल किया जाए। उन्होंने कहा कि यह समय की ज़रूरत है कि राज्य में शांतमयी चुनाव करवाए जाएँ और इसमें किसी किस्म की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को चुनावी बुलेटिन निरंतर जारी करने को सुनिश्चित बनाने के लिए कहा, जिससे लोगों को चुनाव सम्बन्धी उठाए जा रहे कदमों के बारे में ताज़ा जानकारी हासिल होती रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान अफ़वाहें फैलाने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाए और लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्मों का प्रयोग भी किया जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद ज़ाहिर की कि पुलिस फोर्स को हाल ही में मुहैया करवाए गए हाई-टैक वाहनों को अधिक से अधिक प्रयोग में लाया जाना चाहिए, जिससे स्थिति के साथ और अधिक कारगर ढंग से निपटा जा सकता है। भगवंत सिंह मान ने जिलों में सभी संवेदनशील स्थानों ख़ासकर पुलिस नाकों पर सी.सी.टी.वी. स्थापित करने को भी सुनिश्चित बनाने के लिए कहा।
Post Views: 54
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: #ozinews #latestnews #topnews #democracycelebration #bhagwantmann
ShareTweetPin
Previous Post

पंजाब में 50 प्रतिशत मवेशियों को गांठदार त्वचा रोग से बचाव का टीका लगाया गया, गुरमीत सिंह खुदियां कहते हैं

Next Post

रामलीला मैदान में किसानों का जमावड़ा होने वाला है, जिसके चलते मध्य दिल्ली में पुलिस की तैनाती की गई है।

Related Posts

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू
BREAKING

‘गैंगस्टरां ते वार’: नौ महीनों में 79,642 व्यक्ति गिरफ्तार

2026-10-20
0
पीपीसीबी की चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने शेरों गांव में किसानों से किया संवाद, धान की पराली जलाने से रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील
BREAKING

पीपीसीबी की चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने शेरों गांव में किसानों से किया संवाद, धान की पराली जलाने से रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील

2026-10-20
0
गैंगस्टरां ते वार का 267वां दिन: पंजाब पुलिस ने 522 स्थानों पर की छापेमारी; 232 काबू
BREAKING

गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 271वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 539 स्थानों पर छापेमारी; 215 व्यक्ति गिरफ्तार

2026-10-19
0
BREAKING

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता

2026-10-19
0
BREAKING

पंजाब के ‘सफेद छोले’ और ‘राजमा’ पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘एस.आई.ए.एल. पेरिस 2026’ में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च

2026-10-18
0
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर
BREAKING

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

2026-10-18
0
Next Post
रामलीला मैदान में किसानों का जमावड़ा होने वाला है, जिसके चलते मध्य दिल्ली में पुलिस की तैनाती की गई है।

रामलीला मैदान में किसानों का जमावड़ा होने वाला है, जिसके चलते मध्य दिल्ली में पुलिस की तैनाती की गई है।

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist