छिंदवाड़ा(भगवानदीन साहू)- केंद्र सरकार के शिक्षा विभाग के आदेश पर केंद्रीय बोर्ड पाठ्यक्रम के भोपाल जोन के दिशा निर्देश पर आज शक्ति ट्रस्ट द्वारा संचालित संत श्री आशारामजी गुरूकुल में भावी प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें जिले भर के सैकड़ों सी.बी.एस.ई. स्कूलों के प्रतिनिधि और प्राचार्यों ने शिरकत की । कार्यक्रम की शुरुवात समिति के अध्यक्ष मदनमोहन परसाई , गुरूकुल की संचालिका दर्शना खट्टर , मोटेसरी विद्यालय सौंसर की प्राचार्या डॉ. हीना वाडेकर , पोद्दार स्कूल की प्राचार्या श्रीमति अनामिका मगर्दे , गुरुकुल की प्राचार्या वागीशा आहूजा ने दीप प्रज्वलित कर किया ।प्रशिक्षण कार्यक्रम में भावी रिसोर्स पर्सन को यह सिखाया गया कि विद्यार्थीयों के सम्पूर्ण विकास के लिए उन्हें इनकी स्वरूचि अनुसार , बुद्धिमत्तापूर्वक , सकरात्मक ढंग से जीवन के तनावपूर्ण स्थिति का समाधान हँसते खेलते कैसे करें । पूरे भोपाल जोन ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए गुरुकुल का चयन आधार यहाँ की आध्यात्मिक शिक्षा के साथ-साथ देशभर के 22 राज्यों के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं एवं यहाँ अध्ययनरत विद्यार्थियों ने समय- समय पर कई अन्य प्रतियोगिताओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का परचम लहराकर जिले को गौरान्वित किया है । कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्राचार्यों ने गुरुकुल प्रशासन की जमकर सराहना की ।












