Friday, January 23, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

विजीलैंस द्वारा 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए माइनिंग विभाग का ऐक्सियन और एस.डी.ओ. काबू

मुलजिम अधिकारियों ने रॉयलिटी ट्रांसफर करने के बदले माँगे थे 12 लाख रुपए

admin by admin
September 1, 2023
in BREAKING, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
विजीलैंस द्वारा 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए माइनिंग विभाग का ऐक्सियन और एस.डी.ओ. काबू
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा राज्य के विकास की रफ्तार हो रही है लगातार तेज़: कुलवंत सिंह

भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा राज्य के विकास की रफ्तार हो रही है लगातार तेज़: कुलवंत सिंह

January 22, 2026
0
सज्जन कुमार की बरी होने से सिख समुदाय के ज़ख़्म फिर हरे — डीएसजीएमसी हाई कोर्ट में देगी चुनौती

सज्जन कुमार की बरी होने से सिख समुदाय के ज़ख़्म फिर हरे — डीएसजीएमसी हाई कोर्ट में देगी चुनौती

January 22, 2026
0
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति और एन.डी.एम.सी. द्वारा ऐतिहासिक सिख धार्मिक स्थलों के विकास व सौंदर्यीकरण पर विचार-विमर्श : हरमीत सिंह कालका

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति और एन.डी.एम.सी. द्वारा ऐतिहासिक सिख धार्मिक स्थलों के विकास व सौंदर्यीकरण पर विचार-विमर्श : हरमीत सिंह कालका

January 21, 2026
0
मोहाली में बिजली सुधारों पर 750 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं

मोहाली में बिजली सुधारों पर 750 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं

January 20, 2026
0
माता सरदारनी सतवंत कौर जी की आत्मिक शांति हेतु कीर्तन एवं अंतिम अरदास — 20 जनवरी को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब, पटियाला में

माता सरदारनी सतवंत कौर जी की आत्मिक शांति हेतु कीर्तन एवं अंतिम अरदास — 20 जनवरी को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब, पटियाला में

January 19, 2026
0
हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव

हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव

January 17, 2026
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

चंडीगढ़, 31 अगस्त: (प्रेस की ताकत ब्यूरो)

राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज माइनिंग विभाग के एक कार्यकारी इंजीनियर (ऐक्सियन) और एक उप मंडल अधिकारी (एस.डी.ओ.) को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए काबू किया है। काबू किए गए मुलजि़मों की पहचान होशियारपुर में तैनात ऐक्सियन सरताज सिंह रंधावा और दसूहा के एस.डी.ओ. हरजिन्दर सिंह के रूप में हुई है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जगराओं तहसील के गाँव ढोलन निवासी जसप्रीत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह रीगल एंटरप्राईजिज़ कंपनी में साइट कंट्रोलर के तौर पर काम करता है। कंपनी को मुकेरियाँ-तलवाड़ा रेलवे लाईन पर मिट्टी डालने का ठेका मिला था और कंपनी ने दसूहा तहसील के गाँव घगवाल से मिट्टी उठाने के लिए सम्बन्धित विभाग के पास सरकार द्वारा निर्धारित फीस 41,10,117 रुपए भी जमा करवा दिए थे। इसके उपरांत उनके संज्ञान में आया कि जिस ज़मीन के लिए उन्होंने फीस अदा की है, वह ज़मीन वन विभाग की धारा 4 और 5 के अधीन आती है। कंपनी ने मार्च 2023 में रॉयलिटी तबदील करने के लिए आवेदन दिया था। शिकायतकर्ता अपने सीनियर जतिन्दर सिंह को साथ लेकर 20 जुलाई को उक्त ऐक्सियन और एस.डी.ओ को दफ़्तर में मिले। ऐक्सियन सरताज रंधावा ने कहा कि रॉयलिटी ट्रांसफर नहीं की जा सकती, परन्तु बार-बार विनती करने पर ऐक्सियन ने कहा कि इस सम्बन्धी एस.डी.ओ. हरजिन्दर सिंह उनके साथ बात करेगा।

शिकायतकर्ता ने दोष लगाया कि कुछ दिनों के उपरांत मुलजिम एस.डी.ओ. ने जतिन्दर सिंह को दसूहा स्थित अपने दफ़्तर बुलाया और बताया कि ऐक्सियन सरताज रंधावा ने रॉयलिटी ट्रांसफर करने के बदले 12 लाख रुपए की रिश्वत माँगी है। बाद में मुलजिम एस.डी.ओ. 8 लाख रुपए में राज़ी हो गया।

शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो यूनिट, होशियारपुर की टीम ने ट्रैप लगाकर दोनों मुलजिमों को सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए काबू कर लिया।

उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी ऐक्सियन सरताज रंधावा और एस.डी.ओ. हरजिन्दर सिंह के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और आई.पी.सी की धारा 34 के अधीन थाना विजीलैंस ब्यूरो, जालंधर रेंज में तारीख़ 31-08-2023 को एफ.आई.आर नं. 22 के अंतर्गत दर्ज की गई है। दोनों मुलजिमों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जायेगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

Post Views: 73
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: aap punjabdaily newsdaily news updatesdaily paperdaily updateslatest daily newspaperlatest newslatest news punjabLatest Punjab Newslatest updateslive newsnewsnews punjabpress ki taquatpress ki taquat daily news paperPunjab Governmentpunjab govtpunjab latest newspunjab newsPunjab news todaypunjabi newstoday news punjab
ShareTweetPin
Previous Post

पंजाब पुलिस द्वारा पाकिस्तान आधारित आतंकवादी हरविन्दर रिन्दा के छह साथी गिरफ़्तार; पाँच पिस्तौल बरामद

Next Post

खेडां वतन पंजाब दियां-2023 के ब्लॉक स्तरीय मुकाबलों की हुई शुरुआत

Related Posts

भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा राज्य के विकास की रफ्तार हो रही है लगातार तेज़: कुलवंत सिंह
BREAKING

भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा राज्य के विकास की रफ्तार हो रही है लगातार तेज़: कुलवंत सिंह

January 22, 2026
0
सज्जन कुमार की बरी होने से सिख समुदाय के ज़ख़्म फिर हरे — डीएसजीएमसी हाई कोर्ट में देगी चुनौती
BREAKING

सज्जन कुमार की बरी होने से सिख समुदाय के ज़ख़्म फिर हरे — डीएसजीएमसी हाई कोर्ट में देगी चुनौती

January 22, 2026
0
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति और एन.डी.एम.सी. द्वारा ऐतिहासिक सिख धार्मिक स्थलों के विकास व सौंदर्यीकरण पर विचार-विमर्श : हरमीत सिंह कालका
BREAKING

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति और एन.डी.एम.सी. द्वारा ऐतिहासिक सिख धार्मिक स्थलों के विकास व सौंदर्यीकरण पर विचार-विमर्श : हरमीत सिंह कालका

January 21, 2026
0
मोहाली में बिजली सुधारों पर 750 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं
BREAKING

मोहाली में बिजली सुधारों पर 750 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं

January 20, 2026
0
माता सरदारनी सतवंत कौर जी की आत्मिक शांति हेतु कीर्तन एवं अंतिम अरदास — 20 जनवरी को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब, पटियाला में
BREAKING

माता सरदारनी सतवंत कौर जी की आत्मिक शांति हेतु कीर्तन एवं अंतिम अरदास — 20 जनवरी को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब, पटियाला में

January 19, 2026
0
हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव
BREAKING

हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव

January 17, 2026
0
Next Post
खेडां वतन पंजाब दियां-2023 के ब्लॉक स्तरीय मुकाबलों की हुई शुरुआत

खेडां वतन पंजाब दियां-2023 के ब्लॉक स्तरीय मुकाबलों की हुई शुरुआत

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist