Table of Contents
ToggleRelatedPosts
ADVERTISEMENT
विकास के पथ पर तेजी से दौड़ते भारत की छवि और अपार संभावनाओं के द्वार ने विदेशी निवेशकों को लगातार आकर्षित करने का काम किया है। भारत में बिछ रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर का जाल देखकर जर्मन वाइस चांसलर राबर्ट हैबेक का दिल आ गया है। राबर्ट हैबेक ने भारत के साथ द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने और निवेश पर इच्छा जताई है।
भारत में लगातार बिछ रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर के जाल ने दुनिया के तमाम देशों को निवेश के लिए आकर्षित किया है। वर्तमान समय में भारत दुनिया की सबसे तेज आर्थिक विकास दर वाला देश बना हुआ है। साथ ही भारत अपार संभावनाओं का देश है। वैश्विक मंदी, युद्ध, महामारी के दंश के बीच दुनिया में सिर्फ भारत ही लोगों का भरोसा है। अन्य देशों की स्थिति डवांडोल हो रही है। अमेरिका जैसे देश भी कर्ज में डूबे हैं तो वहीं ब्रिटेन और यूरोप महंगाई की मार झेल रहे हैं। ऐसे में भारत की बुलंदी दुनिया को अपनी ताकत का एहसास करा रही है। यही वजह है कि जर्मनी का भी भारत में निवेश पर दिल आ गया है।
Post Views: 83











