चंडीगढ़, 3 जुलाई (प्रेस की ताकत):- भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी ने लोकसभा प्रभारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की है। ध्यान रहे कि सुनीता दांगी ने अपने प्रदेश पदाधिकारियों और जिला प्रभारियों की घोषणा पहले ही कर दी थी। महिला प्रदेश स्तरीय इस टीम में 10 लोकसभा प्रभारी, 91 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, 43 विशेष आमंत्रित सदस्य और 52 स्थायी आमंत्रित सदस्य नियुक्त किए हैं। महिला मोर्चा की तरफ से जारी सूची के अनुसार प्रदेश कार्यकारिणी में सभी जिलों व विधानसभाओं से प्रतिनिधित्व दिया गया है।
हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में हरियाणा सरकार की सभी मौजूदा महिला मंत्री, पूर्व महिला मंत्री, सभी महिला सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, महापौर व उपमहापौर सभी जिला परिषद की चेयरमैन भाजपा हरियाणा की सभी महिला पदााधिकारी कार्यकारिणी सदस्य एवं हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को भी दायित्व दिया गया है।
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी द्वारा जारी सूची के अनुसार लोकसभा प्रभारी का दायित्व अंबाला में श्रीमती अरुणा अब्रोल दिया गया है। इसी तरह श्रीमती सुमन सैनी को कुरूक्षेत्र लोकसभा प्रभारी, श्रीमती महेंद्रा चौहान को करनाल लोकसभा प्रभारी, श्रीमती पुष्पा तायल को सोनीपत, श्रीमती नीलम अहलावत को रोहतक, श्रीमती रेणु शर्मा को सिरसा, श्रीमती बबीता तंवर को हिसार, श्रीमती मुकेश पहाडी को भिवानी-महेंद्रगढ़, श्रीमती विदु कालरा को गुरुग्राम, श्रीमती कुसुम महाजन को फरीदाबाद की लोकसभा प्रभारी और श्रीमती गीता सरौत को सह प्रभारी का दायित्व दिया गया है।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य
बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में करनाल से श्रीमती महेंद्रा चौहान, कुरूक्षेत्र से श्रीमती शशि सैनी, पानीपत से श्रीमती राजवंती पांचाल, गुरुग्राम से श्रीमती ऋचा वशिष्ठ, फरीदाबाद से श्रीमती आशा रानी, चरखी दादरी से श्रीमती सुनीता स्वामी, श्रीमती सपना सेन, श्रीमती कश्मीरी देवी, श्रीमती राजरानी सांगवान को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। इसी तरह गुरुग्राम से गुरुग्राम से विदु कालरा, पूनम यादव, श्रीमती निधि मल्होत्रा श्रीमती कीर्ति सिंह, श्रीमती राजवती काजला चरखी दादरी, श्रीमती राजबाला श्योराण भिवानी, श्रीमती योगिता धीर गुरुग्राम, श्रीमती कुसुम महाजन फरीदाबाद, पंचकूला से श्रीमती अनुराधा वर्मा, श्रीमती अरुणा अब्रोल, श्रीमती वंदना गुप्ता, और श्रीमती सुनीता सिंह को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
अंबाला से श्रीमती कंचन हीरा, श्रीमती सरला कपूर, श्रीमती सुमन सैनी, श्रीमती मनप्रीत कौर, यमुनानगर से श्रीमती प्रेमलता रादौर, श्रीमती सावित्री, कुरूक्षेत्र से श्रीमती ममता सैनी, श्रीमती सुकन्या तंवर, श्रीमती निर्मला लाठर, कैथल से शारदा राठौर, श्रीमती सुमन राणा, करनाल से श्रीमती ऊषा मंचल, सुमन शर्मा, करनाल से श्रीमती मीना कंबोज, श्रीमती सुमित्रा प्रोचा, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती रजनी शर्मा, श्रीमती सुनीता अरदाना, पानीपत से श्रीमती मोना शर्मा, श्रीमती नीरजा सिंघला को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। सोनीपत जिला से श्रीमती अंजू दहिया, रेखा गर्ग, सुनीता मान, श्रीमती सोनिया अग्रवाल को दायित्व दिया गया है।
जिला जींद से श्रीमती गीता बिटानी, सरोज भाटिया, श्रीमती सुमन बेदी, रोहतक से श्रीमती राधा अहलावत, श्रीमती राजरानी शर्मा, श्रीमती उषा शर्मा, श्रीमती आशा शर्मा, झज्जर जिला से श्रीमती नीलम अहलावत, श्रीमती सुशीला लांबा, श्रीमती कमलेश अत्री, श्रीमती कमलेश बाल्याण, जिला सिरसा से श्रीमती रेणु शर्मा, श्रीमती दशना बामणिया, श्रीमती आशा जैन और हिसार से श्रीमती सुनीता रेडु, डॉक्टर मीनू भूटानी, श्रीमती प्रोमिला पुनिया, डॉक्टर सुमन यादव, जिला फतेहाबाद से श्रीमती सीमा दत्ता, श्रीमती पूनम सिंघला को नियुक्त किया गया है।
जिला भिवानी से श्रीमती मुकेश पहाडी, मुकेश चौहान, श्रीमती वीना तंवर, श्रीमती शकुंतला प्रधान, रेवाड़ी से गीता कुमारी, सुनीता धावल, नीतू चौधरी, श्रीमती चांदनी चांदना, डॉ कविता गुप्ता, महेंद्रगढ़ से श्रीमती भारती सैनी, सरिता जांगड़ा, मौसम शर्मा, सरला यादव को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। नूंह मेवात से अनीशा बानो, निशा कोर, श्रीमती श्वेता स्वामी, जिला पलवल से श्रीमती योगेश चौधरी, श्रीमती सविता शर्मा, दर्शना भारद्वाज, सुनीता सोनी, सीमा राजपाल, गीता सरौत, फरीदाबाद से गीता रैक्सवाल, अनीता शर्मा, चंद्रान्शु नेहवाल, श्रीमती सुमलेश मलिक को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।









