लखनऊ(विशाल वर्मा)-वर्ष 2022 में प्रस्तावित जी 20 देशों का शिखर सम्मेलन फरवरी माह में भारत के आगरा शहर में आयोजित होगा। इण्डोनेशिया के बाद अध्यक्षता प्राप्त करने बाद भारत जी 20 देशों के शिखर सम्मेलन की पहली बैठक की मेजबानी उदयपुर में कर चुका है। अब फरवरी, 2023 में जी 20 देशों के शिखर सम्मेलन का आयोजन ताजनगरी आगरा में होने जा रहा है। जी 20 देशों में अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चाइना, फ्रांस, जर्मनी, इण्डिया, इण्डोनेशिया, इटली, जापान, कोरियाई गणराज्य, मेक्सिको, रसिया, सउदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, टर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य और यूरोपीय संघ सम्मिलित हैं। जी 20 संगठन विश्व में इन सदस्य देशों के मध्य आर्थिक संतुलन जैसे उद्देश्यों के लिये काम करता है। फरवरी, 2023 में आयोजित होने वाले जी 20 शिखर सम्मेलन में इन सदस्य देशों के प्रमुख, राजनयिक, उद्योग प्रमुखों के अतिरिक्त भी अन्य देशों से भी विभिन्न्ा बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के प्रतिनिधियों के सम्मिलित होने की सम्भावना है। इस आयोजन के चलते ताजनगरी की वैश्विक धरोहर ताजमहल एवं उसके इर्दगिर्द सभी व्यवस्थायें एवं सुरक्षा के इंतज़ामात बढ़ा दिये गये हैं।













