Table of Contents
ToggleRelatedPosts
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया
ने भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में नव नियुक्त प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता से मुलाकात कर बधाई दी।उसके बाद आजीवन सहयोग निधि के प्रथम चरण के समापन के अंतिम दिनों की समीक्षा बैठक में भाग लिया।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व भाजपा आजीवन सहयोग निधि अभियान के जोधपुर सभाग के सह संयोजक गणपत बांठिया ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लेकर जोधपुर सभाग आजीवन सहयोग निधि अभियान की गतिविधियां व अभी तक की प्रगति के बारे में जानकारी साझा कर विस्तृत चर्चा की। बैठक में आजीवन सहयोग निधि के आने वाले चरणों के बारे में भी चर्चा की। इस दौरान पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कोठारी
सहित अनेक भाजपा नेता उपस्थित थे। वहीं बांठिया जयपुर प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं भी मुलाकात कर क्षेत्र के बारे भी चर्चा करेंगे।







