ADVERTISEMENT
इस्लामाबाद, 9 अप्रैल (प्रेस की ताकत बयूरो)- सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अविश्वास प्रस्ताव से पहले नेशनल असेंबली के सदस्य संसद भवन पहुंचने लगे हैं। सियासी घमासान के बीच इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है. संसद की कार्यवाही को गलत बताते हुए कोर्ट ने आदेश दिया था कि इमरान खान को अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ेगा।












