Wednesday, October 21, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद, बिना होलोग्राम वाली ब्रांडेड शराब के 2150 डिब्बे बरामद

admin by admin
2021-12-30
in BREAKING, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद, बिना होलोग्राम वाली ब्रांडेड शराब के 2150 डिब्बे बरामद
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

Table of Contents

Toggle
  • RelatedPosts
  • ‘गैंगस्टरां ते वार’: नौ महीनों में 79,642 व्यक्ति गिरफ्तार
  • पीपीसीबी की चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने शेरों गांव में किसानों से किया संवाद, धान की पराली जलाने से रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील
  • गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 271वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 539 स्थानों पर छापेमारी; 215 व्यक्ति गिरफ्तार
  • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता
  • पंजाब के ‘सफेद छोले’ और ‘राजमा’ पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘एस.आई.ए.एल. पेरिस 2026’ में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च
  • श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

RelatedPosts

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

‘गैंगस्टरां ते वार’: नौ महीनों में 79,642 व्यक्ति गिरफ्तार

2026-10-20
0
पीपीसीबी की चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने शेरों गांव में किसानों से किया संवाद, धान की पराली जलाने से रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील

पीपीसीबी की चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने शेरों गांव में किसानों से किया संवाद, धान की पराली जलाने से रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील

2026-10-20
0
गैंगस्टरां ते वार का 267वां दिन: पंजाब पुलिस ने 522 स्थानों पर की छापेमारी; 232 काबू

गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 271वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 539 स्थानों पर छापेमारी; 215 व्यक्ति गिरफ्तार

2026-10-19
0

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता

2026-10-19
0

पंजाब के ‘सफेद छोले’ और ‘राजमा’ पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘एस.आई.ए.एल. पेरिस 2026’ में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च

2026-10-18
0
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

2026-10-18
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

चंडीगढ़, 15 दिसंबर 2021, (प्रेस की ताकत ब्यूरो)-

पंजाब के आबकारी विभाग ने आज अमृतसर जिले में बिना होलोग्राम के तस्करी वाली इम्पोर्टेड स्कॉच बेचने वाले एक संगठित मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है और 2150 डिब्बे अवैध शराब बरामद की है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आबकारी आयुक्त, पंजाब श्री रजत अग्रवाल ने बताया कि आबकारी विभाग ने एक बार फिर से पंजाब में बिना ड्यूटी भुगतान वाली शराब की तस्करी करने और बेचने वाले व्यक्तियों पर शिकंजा कसा है। एक गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति आबकारी ड्यूटी और टैक्स का उल्लंघन करते हुए अमृतसर और आस-पास के इलाकों में तस्करी और बिना ड्यूटी भुगतान वाली महँगी इम्पोर्टेड ब्रांड की स्कॉच और इम्पोर्टेड बीयर बेचने का धंधा करते हैं, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुँचता है।

सूचना मिलने पर तुरंत कार्यवाही करते हुए आबकारी विभाग के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम हरकत में आई और इस व्यापार में शामिल संदिग्ध व्यक्तियों की रेकी की। यह पता लगा है कि अपराधियों ने अमृतसर में दो ग़ैर-कानूनी गोदाम बनाए हुए हैं, जहाँ बड़ी मात्रा में महँगी इम्पोर्टेड शराब ग़ैर-कानूनी ढंग से स्टोर की जाती है और अपराधी अमृतसर में कुछ ग्रुपों में शराब का कारोबार करते हैं।

9/10 दिसंबर, 2021 की बीच की रात को टीमों ने दो ग़ैर-कानूनी गोदामों के टिकानों की पहचान की, जिन पर छापेमारी की गई।

  1. दाना मंडी रोड, भगतांवाला में स्थित गोदाम पर छापा मारा गया और लगभग 1397 डिब्बे आईएमएफएल, स्कॉच्स और इम्पोर्टेड बीयर बरामद की गई।
  2. बी.बी. एन्क्लेव के नज़दीक खैराबाद रोड पर स्थित गोदाम पर छापा मारा गया और 760 डिब्बे आईएमएफएल, स्कॉच्स और इम्पोर्टेड बीयर बरामद की गई।

छापेमारी के दौरान बिना होलोग्राम के बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई। इन गोदामों से चण्डीगढ़ के होलोग्राम वाली चण्डीगढ़ से तस्करी की गई शराब भी बरामद हुई है। कुछ मामलों में चण्डीगढ़ के होलोग्राम पर पंजाब राज्य के होलोग्राम चिपकाए हुए पाए गए, जिससे पता लगता है कि अपराधी चण्डीगढ़ से शराब की तस्करी भी करते थे और पंजाब राज्य की ड्यूटी अदा की गई शराब जैसा दिखाने के लिए इस पर पंजाब का होलोग्राम चिपकाने की कोशिश करते थे। यह शराब कथित तौर पर ग़ैर-कानूनी नेटवर्क के द्वारा या मैरिज पैलेसों और बार को बेची जा रही थी, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान होता था। गोदामों का जायज़ा लेने के लिए अन्य जिलों से कई टीमें बुलाई गईं और टीमों द्वारा बरामद स्टॉक की बारीकी से जाँच की गई। दोनों गोदामों पर दिन भर की चैकिंग और स्टाक की पड़ताल के बाद एफ.आई.आर. 284 तारीख़ 11/12/21 को थाना गेट हकीमा, पुलिस कमिश्नरेट, अमृतसर में दर्ज की गई और एक अन्य एफ.आई.आर नंबर 267 तारीख़ 11/12/21 को थाना कम्बोज़, अमृतसर ग्रामीण में दर्ज की गई।

10 दिसंबर, 2021 को आबकारी विभाग की टीमों द्वारा ग़ैर-कानूनी गोदामों के नज़दीकी क्षेत्रों में बार की भी चैकिंग की गई और तीन बार के नाम क्लब हाऊस एल 4, एल 5 एयरपोर्ट रोड अमृतसर, एलगिन कैफे एल 4, एल 5 एयरपोर्ट रोड अमृतसर और बोन अड्डा एल 4, एल 5 एयरपोर्ट रोड अमृतसर हैं।

इन बार में इम्पोर्टेड शराब का स्टाक बरामद किया गया। बार में कुछ स्टॉक होलोग्राम के बिना था और एक बार में चण्डीगढ़ से तस्करी की गई शराब का कुछ स्टॉक भी मिला।

इन तीनों बार के खि़लाफ़ थाना एयरपोर्ट, अमृतसर में एफ.आई.आर. नं. 43, 44, 45 तारीख़ 11/12/21 के अंतर्गत पंजाब आबकारी अधिनियम का उल्लंघन करने के दोष अधीन मामला दर्ज किया गया है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि आबकारी विभाग शराब की तस्करी या आबकारी से सम्बन्धित किसी भी ग़ैर-कानूनी गतिविधि के सम्बन्ध में ज़ीरो टॉलरेंस की नीति को जारी रखेगा। उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख़्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। तस्करी की शराब के मुख्य आपूर्तिकर्ताओं और प्राप्तकर्ता का पता लगाने के लिए संपर्कों की पूरी श्रंखला की बारीकी से जाँच की जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि आबकारी विभाग ऑपरेशन रेड रोज़ के अंतर्गत पुलिस के साथ नज़दीकी तालमेल के साथ काम कर रहा है। ऑपरेशन रेड रोज़ के अंतर्गत 17.5.2020 से 11.12.2021 तक 19784 एफ.आई.आर दर्ज की गई हैं, जिसमें 19,689 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया गया है और 3,32,693 लीटर अवैध शराब, 8,68,517 लीटर अवैध शराब, 21,70,883 किलो लाहन बरामद किया गया और 900 चालू भट्टियों का पता लगाया गया। आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा पहले ही जागरूक नागरिकों से शिकायतें प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नं. 91-9875961126 शुरू किया गया है। विभाग राज्य में ग़ैर-कानूनी शराब के व्यापार को ख़त्म करने के लिए नागरिकों के सहयोग की माँग करता है।

Post Views: 79
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
ShareTweetPin
Previous Post

ਸੋਨੇ ਦੇ ਰੇਟਾ ਤੇ ਭਾਰੀ ਗਿਰਾਵਟਾਂ:- ਜਾਣੋ ਕੀ ਹਨ ਅੱਜ ਦੇ ਰੇਟ

Next Post

निर्वाचन आयोग की टीम चुनाव सम्बन्धी तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए राज्य में दो दिनों दौरे पर पहुँची

Related Posts

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू
BREAKING

‘गैंगस्टरां ते वार’: नौ महीनों में 79,642 व्यक्ति गिरफ्तार

2026-10-20
0
पीपीसीबी की चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने शेरों गांव में किसानों से किया संवाद, धान की पराली जलाने से रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील
BREAKING

पीपीसीबी की चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने शेरों गांव में किसानों से किया संवाद, धान की पराली जलाने से रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील

2026-10-20
0
गैंगस्टरां ते वार का 267वां दिन: पंजाब पुलिस ने 522 स्थानों पर की छापेमारी; 232 काबू
BREAKING

गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 271वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 539 स्थानों पर छापेमारी; 215 व्यक्ति गिरफ्तार

2026-10-19
0
BREAKING

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता

2026-10-19
0
BREAKING

पंजाब के ‘सफेद छोले’ और ‘राजमा’ पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘एस.आई.ए.एल. पेरिस 2026’ में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च

2026-10-18
0
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर
BREAKING

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

2026-10-18
0
Next Post
निर्वाचन आयोग की टीम चुनाव सम्बन्धी तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए राज्य में दो दिनों दौरे पर पहुँची

निर्वाचन आयोग की टीम चुनाव सम्बन्धी तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए राज्य में दो दिनों दौरे पर पहुँची

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist