पटियाला : वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में नगर की सभी ब्रांचों पर टारगेट पूरा करने का निगम कमिश्नर की तरफ से दबाव बढ़ा दिया गया है। इनमें से वाटर सप्लाई और सीवरेज ब्रांच के अधिकारियों को तो साफ तौर पर निर्देश जारी किए गए हैं कि यदि टारगेट पूरे न हुए तो वेतन बंद कर दिए जाएंगे। इतना ही नहीं 31 मार्च तक ब्रांच के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है।
बहुत ज्यादा एमरजैंसी की सूरत में खुद निगम कमिश्नर छुट्टी देंगे। यहां यह उल्लेखनीय है कि पंजाब की तरफ से 16 अक्तूबर से पहले के बकाया पर ब्याज माफ किया गया था और यह छूट 31 मार्च तक है। निगम कमिश्नर ने शहर वासियों को अपील की कि इस छूट का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर डिफाल्टरों ने इसका लाभ नहीं उठाया तो इसके बाद नगर निगम की तरफ से डिफाल्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।













