मुंबई – अमिताभ बच्चन को अदाकारी का शहंशाह माना जाता है तो स्टाइल और फ़ैशन के भी वो सिकंदर रहे हैं। उनके हेयर स्टाइल से लेकर ड्रैंसिंग स्टाइल तक चाहने वाले फॉलो करते रहे हैं। मगर, अब 37 सालों बाद अमिताभ बच्चन ख़ुद को फॉलो कर रहे हैं। आप सोच रहे होंगे कैसे? तो चलिए पर्दा उठाते हैं इस राज़ से। अमिताभ ने ट्विटर पर दो फोटो का एक कोलाज शेयर किया है, जिसमें वो एक बड़े कॉलर वाला लांग कोट पहने हुए दिख रहे हैं। ट्विस्ट ये है कि कोलाज का एक फोटो 37 साल पुराना है, जबकि दूसरा फोटो इसी साल का है। इस फोटो के साथ बिग बी ने लिखा है- 37 सालों की समानता। 37 सालों पहले मैंने परसात की एक रात में ऐसी ही एक जैकेट पहनी थी और अब 2018 में एक विज्ञापन के लिए… शूट, स्टाइल और जैकेट ख़ुद को दोहरा रहे हैं।













