इस्लामाबाद. पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को पार्टी प्रेसिडेंट की पोस्ट से डिसक्वालिफाई कर दिया है। न्यूज एजेंसी ने पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी है। शरीफ और उनके परिवार पर करप्शन के आरोप हैं और वे अभी तक पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के प्रेसिडेंट पर पद हैं। नवाज शरीफ को पिछले साल 3 अक्टूबर को उनकी पार्टी का दोबारा अध्यक्ष चुना गया था इसके खिलाफ अवामी मुस्लिम लीग (एएमएल) के प्रमुख शेख रशीद अहमद ने पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन दायर की थी। अहमद का कहना था कि पीएमएल (एन) का यह फैसला संविधान के खिलाफ है। उनका कहना था कि जिस नेता को सुप्रीम कोर्ट पहले ही पार्टी लीडर के पद से हटा चुकी है उसे फिर से पार्टी प्रेसिडेंट का पद कैसे दिया जा सकता है। बता दें कि पिछले साल 28 जुलाई को ‘पनामा पेपर लीक’ मामले में नवाज को सांसद के पद से हटा दिया गया था, जिसकी वजह से उन्हें प्रधानमंत्री पद से साथ-साथ पार्टी प्रेसिडेंट का पद भी छोड़ना पड़ा था।बता दें कि पिछले साल 28 जुलाई को ‘पनामा पेपर लीक’ मामले में नवाज को सांसद के पद से हटा दिया गया था, जिसकी वजह से उन्हें प्रधानमंत्री पद से साथ-साथ पार्टी प्रेसिडेंट का पद भी छोड़ना पड़ा था।













