कुरूक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में फोटोस्टेट की दुकान चलाने वाले माजरी मोहल्ले के 26 वर्षीय युवक ने घर में ही मोबाइल चार्जर की तार से फांसी लगाकर जान दे दी। मरने से पहले कमरे की दीवार और ड्रेसिंग टेबल के शीशे पर लिपस्टिक से सुसाइड नोट लिखा और अपनी मौत के कारण को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया जिसमें मौत के लिए पत्नी, साले, सास व अपने भाई की पत्नी की जिम्मेदार बताया है। लिपिस्टिक से दीवार पर लिखे सुसाइड नोट में लास्ट में ‘आई लव यू’ भी लिखा है। जिन लोगों के नाम सुसाइड नोट में लिखे हैं वो सब फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इस सुसाइड मिस्ट्री में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद कस्बे के माजरी मोहल्ले में दीपक नाम के युवक ने मोबाइल चार्जर और चुन्नी का सहारा लेकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दीपक ने मौत को गले लगाने से पहले अपने फेसबुक एकाउंट पर अपनी मौत का कारण भी पोस्ट किया। उसके बाद दीपक ने अपने कमरे की दीवारों पर लिपस्टिक से अपनी मौत के कारण की तहरीर लिखी। मौत के लिए उसने अपनी पत्नी, साले, सास व अपने भाई की पत्नी को जिम्मेदार बताया। दरअसल युवक का नाम दीपक गोस्वामी है जिसकी शादी 3 महिने पहले ही हुई थी। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे दीपक ने अपने भाई भूपेंद्र व उसकी पत्नी हिना को घर से बाहर निकाल गेट पर ताला लगा दिया था और खुद ऊपर अपने कमरे में चला गया। पहले भाई-भाभी ने यही सोचा कि गुस्से में ऐसा किया है। फिर अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस को सूचित किया।













