चेन्नई. दक्षिण भारत के सुपर स्टार कमल हसन बुधवार को अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च करेंगे। उन्होंने इस प्रोग्राम में दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल को भी बुलाया है। इससे पहले उन्होंने रामेश्वरम में पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के परिजन और मछुआरों से मुलाकात की। उन्होंने कहा था कि वे सिर्फ इसलिए राजनीति में आ रहे हैं, क्योंकि राज्य की मौजूदा एआईएडीएमके सरकार खराब है। यही वजह है कि वे इस पार्टी के किसी मेंबर से नहीं मिले। कलाम के घर पहुंचकर कमल ने कहा, “महानता तो घर की सादगी से आती है। यहां आकर मुझे यही महसूस हुआ।” कमल ने रामेश्वरम में कलाम के भाई-भाभी से मुलाकात की।लेटर में लिखा गया है कि कमल हासन का उस स्कूल में जाने का प्रोग्राम है, जहां कलाम पढ़ते थे। संगठन का कहना है कि इस स्कूल का राजनीतिकरण कतई नहीं होना चाहिए।
हालांकि कमल ने कलाम के स्कूल जाने के प्रोग्राम को कैंसल कर दिया। बुधवार से ही कमल हासन तमिलनाडु का दौरा शुरू करेंगे। इसमें वे अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे। इसका नाम ‘नालै नामधे’ (कल हमारा है) रखा गया है।













