मुजफ्फरनगर – अखिलेश यादव के शासन में लंबे समय तक दंगे की आग में झुलसे मुजफ्फरनगर में कल नजारा बिल्कुल जुदा दिख रहा था। यहां तीन तलाक पर बिल के समर्थन में सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफी देर तक जयकारा लगाया। मुजफ्फरनगर में तीन तलाक बिल का समर्थन करते हुए सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए। इनमें दर्जनों तलाक पीडि़ताएं भी शामिल थीं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से टाउनहॉल मैदान में तीन तलाक के मुद्दे पर हुए कार्यक्रम में मुस्लिम समाज की सैकड़ों महिलाएं पहुंचीं। कार्यक्रम में पहुंचने से पूर्व शिवचौक पर इन महिलाओं ने भाजपा का झंडा व पटका पहनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ङ्क्षजदाबाद के जमकर नारे लगाए और तीन तलाक बिल का समर्थन किया। इसके बाद वह टाउनहॉल मैदान में पहुंची। यहां कार्यक्रम में मुस्लिम महिला नेता रूबी गजनी ने कहा कि तीन तलाक एक बुराई है। इसे खत्म करना जरूरी है। पूर्व प्रदेश सचिव डॉ. मौ. समर गजनी ने कहा कि मुस्लिम कौम को गुमराह होने की जरूरत नहीं है। भाजपा सरकार कदम-कदम पर मुसलमानों के साथ है। पहली बार उत्तर प्रदेश से 52 मुस्लिम आइएएस बने हैं। कार्यक्रम के दौरान जब नरेंद्र मोदी ङ्क्षजदाबाद के नारे लगे तो कुछ मुस्लिम महिलाओं ने हाथों में लिए भाजपा के झंडे फेंकना शुरू कर दिए।













