चंडीगढ़ – कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी में जुटे हजारों युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अनिवार्य नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) के सिलेबस और परीक्षा के समय में बड़ा बदलाव किया है। नेट परीक्षा सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेन (सीबीएसई) की ओर से आयोजित की जाती है। जानकारी अनुसार 8 जुलाई को होने वाली परीक्षा में पहली बार यूजीसी नेट का नया पैटर्न लागू होगा। हर साल जनवरी और जुलाई में होने वाली यूजीसी नेट में ट्राईसिटी से करीब 10 हजार और देश भर से 6 लाख स्टूडेंट अपीयर होते हैं। यूजीसी नेट परीक्षा में लड़कियों का ही दबदबा रहता है। जानकारी अनुसार जूनियर रिसर्च फैलो (जेआरएफ) के लिए पहली बार आयु सीमा को दो साल बढ़ा दिया है। स्टूडेंट्स 28 की जगह 30 साल की उम्र तक जेआरएफ नेट परीक्षा के लिए योग्य होंगे। पोस्ट ग्रेजुएट में 55 फीसद अंक पाने वाले ही यूजीसी नेट और जेआरएफ में अपीयर हो सकते हैं।













