लुधियाना : गांव गिल से आस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में पढ़ने गए युवक की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। दोस्तों ने इसकी सूचना मृतक रवनीत सिंह (22) के परिवार को दी। जिसके बाद इंडियन एंबेसी की मदद से उसके शव को इंडिया लाने की तैयारी की जा रही है। उधर, परिवार व गांव में रवनीत की मौत के बाद मातम का माहौल बन गया।परिवार ने बताया कि रवनीत 2014 में पंजाब से आस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में पढ़ाई के लिए शिफ्ट हो गया था। जहां वो पढ़ाई के साथ-साथ अपना काम भी करता था। उसके साथ कुछ दोस्त भी रहते थे। क्रिसमिस की छुट्टी के चलते वो अपने दोस्तों के साथ सिडनी के न्यू साऊथ वेल्ज बीच पर गया था। जहां वो नहा रहे थे। इसी दौरान पानी की तेज लहर आई। जिसमें रवनीत अपने दो दोस्तों के साथ डूब गया। बाकी दो दोस्त तो मिल गए लेकिन रवनीत डूब गया। कुछ समय बाद शव रवनीत को निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद दोस्तों ने परिवार को सूचित किया और आस्ट्रेलिया में इंडियन एंबेसी से संपर्क किया।













