लंदन: भारत की अर्थव्यवस्था 2018 में डालर के संदर्भ में ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़ देगी। साथ ही 2032 में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। सेंटर फार एकोनामिक्स एंड बिजनेस रिसर्च के विश्व आर्थिक लीग टेबल (डब्ल्यूईएलटी) में बुधवार को यह कहा। लंदन के सेंटर फार एकोनामिक्स एंड बिजनेस रिसर्च द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार यह पहला मौका होगा जब भारतीय अर्थव्यवस्था डालर के संदर्भ में ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़ेगी।विश्व आर्थिक लीग टेबल ने 2032 तक के लिए 192 देशों के लिए यह अनुमान जताया है। इसके अनुसार 2018 की पांच बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश क्रमश: अमरीका, चीन, जापान, जर्मनी व भारत होंगे। रिपोर्ट के अनुसार इतिहास देखने पर पता चलता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था एक समय पश्चिमी देशों से बड़ी रही है।













