गोराया : आर्थिक तौर पर परेशान गोराया के गांव रूड़का खुर्द की 34 वर्षीय एक और महिला के सऊदी में बंधक बनाए जानें की वीडियो सामने आई है जिसमें महिला आम आदमी पार्टी के सांसद व पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान तथा केंद्र सरकार से उसे वापिस भारत मंगवाने की मांग कर रही है। महिला का नाम जीवनज्योति पत्नी सुदर्शन कुमार है। महिला के 3 बेटे हैं। महिला ने वीडियो बना भगवंत मान से गुहार लगाई है।बता दें साऊदी में महिलाओं के बंधक बनाए जानें के कई मामले सामने आए हैं। इससे पहले सऊदी अरब के द्वादमी नामक शहर में फंसी पंजाब की एक लड़की का दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अपना वीडियो रिकॉर्ड करते समय बीच-बीच में फूट-फूट कर रो रही घबराई हुई इस अज्ञात लड़की ने संगरूर के सांसद भगवान भगवंत मान को संबोधित करते हुए गुहार लगाई थी।













