फगवाड़ा : गांव खेड़ा के पास स्थित सी-78 खेड़ा रेलवे फाटक पर पूजा एक्सप्रैस ट्रेन की चपेट में मोटर-साइकिल सवार दीपक कुमार उर्फ दीपू पुत्र स्व. अश्विनी कुमार वासी पलाही गेट फगवाड़ा की हुई मौत पश्चात पलाही गेट में उसके घर मातम पसरा हुआ है।
मृतक दीपक कुमार उर्फ दीपू जो पेशे से हजाम है, फगवाड़ा के बस स्टैंड इलाके में डिफरैंट लुक के नाम से सैलून चला रहा था। वह अपने घर का इकलौता चिराग और 3 शादीशुदा बहनों का इकलौता भाई था। रेलवे पुलिस फगवाड़ा के सहायक सब-इंस्पैक्टर गुरभेज सिंह ने बताया कि दीपक कुमार उर्फ दीपू की अभी शादी नहीं हुई थी व वह अपने घर में अपनी माता के साथ रह रहा था। रेलवे पुलिस के अनुसार मृतक की मौत हादसे वश पूजा एक्सप्रैस ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।













