फिरोजपुर, यहां के नजदीकी ममदोट हिदड़ के निकट स्थित गांव ढाणी में रास्ते के विवाद को लेकर देवर ने मंगलवार सुबह भाभी व भतीजे की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। हमले में महिला के पति व पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सेवा सिंह व महेंद्र सिंह भाई हैं। दोनों के बीच लंबे समय से लंबे समय से रास्ते का विवाद था। सोमवार सुबह महेंद्र सिंह ने इसी विवाद को लेकर सेवा सिंह की पत्नी निशान कौर व बेटे गुरमेल सिंह पर हमला कर दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बीचबचा में आए सेवा सिंह व उसकी पुत्रवधू अमनदीप कौर पर भी महेंद्र ने हमला किया। इसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ममदोट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।













