लखनऊ: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 93वें जन्मदिवस के मौके पर लखनऊ, कानपुर, मेरठ, बरेली, इलाहाबाद और वाराणसी समेत विभिन्न मंडलों की जेलों में बंद 93 कैदियों को रिहा किया गया है। रिहा किए गए कैदी अपनी मूल सजा पूरी कर चुके थे मगर जुर्माने की राशि न देने के कारण जेलों में बंद थे। सूत्रों ने बताया कि लखनऊ मंडल से 6, कानपुर से 22, मेरठ से 10 और बरेली से 16 कैदी रिहा किए गए। इसके अलावा इलाहाबाद, गोरखपुर और वाराणसी समेत अन्य स्थानों से भी कैदी रिहा करने की प्रक्रिया पूरी की गई।सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री के 93वें जन्मदिन के अवसर पर 93 कैदियों को जेल से रिहा करने का फैसला किया गया था। इन कैदियों ने अपनी जेल की सजा पूरी कर ली थी लेकिन इन पर जो जुर्माना लगाया गया था और वे इसे नहीं भर पाने की वजह से रिहा नहीं हो पा रहे थे।













