ADVERTISEMENT
गुरदासपुर : आज प्रात:काल लगभग 4 बजे तिबड़ी रोड स्थित यैस बैंक में आग लग गई जिस कारण बैंक का सामान जल कर राख हो गया। फायर बिग्रेड की दो गाडियों ने मौके पर पंहुच कर आग पर काबू पाया। बैंक में पड़े 6 लाख रुपए तथा अन्य जरूरी कागज सुरक्षित बच गए।इस संबंधी सिटी पुलिस स्टेशन इंचार्ज शाम लाल ने मौके पर पंहुच कर स्थिति का जायजा लेने के बाद बताया कि पुलिस की पीसीआर टीम के कर्मचारियों ने बैंक से धुआं निकलता देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। डी.एस.पी. हरबंस सिंह भी मौके पर पहुंचे तथा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।













