ADVERTISEMENT
बीजिंग: चीन ने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने पर आठ प्रांतों के 6471 अधिकारियों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही उन पर आठ करोड़ डॉलर से ज्यादा का जुर्माना भी लगाया गया। चीन के पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि निरीक्षकों ने पर्यावरण निरीक्षण के चौथे चरण के बाद 424 लोगों को भी हिरासत में लिया और उन पर 8.33 करोड़ डॉलर का जुर्माना भी लगाया है।













