चंडीगढ़ – पंजाब कांग्रेस में पुनर्गठन को लेकर कवायद तेज हो गई है। इस बार पार्टी ने यह तय किया है कि विधायकों को संगठन की जिम्मेदारी से बाहर रखा जाएगा। इस कारण करीब छह विधायकों की जिला प्रधान के पद से छुïट्टी होना तय है। वहीं, मिशन 2019 को देखते हुए यह भी तय माना जा रहा है कि जिला कमेटी में भी जंबो विस्तार होगा। यह पुनर्गठन फरवरी के अंत में होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार राहुल गांधी के हाथ में पार्टी कमान आने के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का पुनर्गठन किया जा रहा है। इसी क्रम में पंजाब में भी पार्टी को पुनर्गठित करने की कवायद शुरू हो गई है। प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ के हाथ में पार्टी की कमान आने के बाद से ही संगठन में किसी भी प्रकार का कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।













