जालंधर: पंजाब नगर निगम-2017 के चुनावों के लिए नगर निगम जालंधर और जिले की म्यूनिसिपल कमेटियों भोगपुर व गोराया के साथ-साथ नगर पंचायत शाहकोट और बिलगां में वोटिंग होने जा रही है। इसके अंतर्गत लगभग 6 लाख मतदाता 453 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। पंजाब निगम चुनाव 2017 के दौरान चुनाव प्रचार 15 दिसम्बर शाम 4 बजे से बंद हो जाएगा। इसके बाद कोई भी उम्मीदवार सार्वजनिक रैलियों को संबोधित नहीं कर सकेगा परन्तु वह घर-घर जाकर प्रचार कर सकेगा। जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि पोङ्क्षलग पार्टियों को ई.वी.एम. एवं अन्य चुनाव सामग्री का वितरण 16 दिसम्बर को होगा जिसके बाद पोङ्क्षलग पार्टियां सीधे अपने पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना होंगी। जिले में शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए किए गए सुरक्षा प्रबंधों के बारे में बताते हुए जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा काफी बड़ी गिनती में लाइसैंसी हथियार जमा करवाए जा चुके हैं और यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। इसके अतिरिक्त सारे हलकों के महत्वपूर्ण स्थानों पर चुनावों की घोषणा के बाद निरंतर नाकाबंदी जारी है जिसके लिए पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पोलिंग वाले दिन सारे पोलिंग केन्द्रों की निगरानी के लिए कई सीनियर अधिकारी तैनात किए गए हैं।एक विशेष पहल के तहत जिला प्रशासन की तरफ से कुष्ठ आश्रम में रह रहे वोटरों की सुविधा के लिए संस्था के बरामदों मेंं ही पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं ताकि वोटरों को वोट डालने के लिए कहीं और न जाना पड़े

